Wed. Apr 8th, 2026

सोनालीका के टॉप गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर मॉडल

बेस्ट सोनालीका टॉप गोल्ड सीरीज किसानों की पहली पसंद1.webp

Published on: 08-Apr-2026

Updated on: 08-Apr-2026

विषय सूची

बेस्ट सोनालीका टॉप गोल्ड सीरीज – किसानों की पहली पसंद

सोनालिका भारत की तेजी से उभरती हुई ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है, जो किसानों के लिए किफायती, मजबूत और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी की गोल्ड सीरीज खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन की गई है, जो ज्यादा पावर, बेहतर माइलेज और मल्टीपर्पज उपयोग वाला ट्रैक्टर चाहते हैं। सोनालीका के गोल्ड सीरीज ट्रैक्टर अपनी दमदार इंजन क्षमता, उच्च लिफ्टिंग पावर और उन्नत ट्रांसमिशन सिस्टम के कारण मध्यम और बड़े किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये ट्रैक्टर खेती के लगभग सभी कार्यों—जुताई, बुवाई, कटाई और ढुलाई—में बेहतरीन प्रदर्शन देते हैं।

1. सोनालीका डीआई 745 III गोल्ड

सोनालीका डीआई 745 III गोल्ड

सोनालीका डीआई 55 III गोल्ड ट्रैक्टर एक शक्तिशाली और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जिसे मध्यम और बड़े कृषि कार्यों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला मजबूत इंजन दिया गया है, जो 55 HP की श्रेणी में आता है। इसका इंजन 3532 सीसी क्षमता का है और 2000 RPM पर बेहतर प्रदर्शन देता है। इस ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश, साइड शिफ्ट टाइप ट्रांसमिशन दिया गया है, जो गियर बदलने को आसान और स्मूद बनाता है।सोनालीका डीआई 55 III गोल्ड में 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स दिया गया है, जो किसानों को अलग-अलग प्रकार के कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त गति चुनने की सुविधा प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 1.83 से 34.81 किमी/घंटा तक की फॉरवर्ड स्पीड प्रदान करता है, जिससे खेत और सड़क दोनों जगह बेहतर प्रदर्शन मिलता है। सोनालिका DI 745 III गोल्ड में Oil Immersed Brakes दिए गए हैं, जो ज्यादा गर्म नहीं होते और लंबे समय तक प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। सोनालिका DI 745 III गोल्ड में 55 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। सोनालिका DI 745 III गोल्ड एक 2WD ट्रैक्टर है, जिसमें आगे 7.50 X 16 और पीछे 14.9 X 28 साइज के टायर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹6,90,000 से ₹7,50,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है।  

2. सोनालीका डीआई 55 III गोल्ड

सोनालीका डीआई 55 III गोल्ड

सोनालिका DI 745 III गोल्ड ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला 3532 CC क्षमता का दमदार इंजन दिया गया है, जो 50 HP की पावर कैटेगरी में आता है। यह इंजन 2000 RPM पर काम करता है, जिससे ट्रैक्टर को बेहतर ईंधन दक्षता और स्थिर प्रदर्शन मिलता है। इसके अलावा, 220 NM का टॉर्क इसे भारी उपकरणों के साथ भी आसानी से काम करने योग्य बनाता है। इसमें Dual/Double क्लच की सुविधा दी गई है, जिससे ट्रैक्टर को बिना रुके PTO ऑपरेशन किया जा सकता है। 12 Forward और 3 Reverse गियर बॉक्स के साथ यह ट्रैक्टर विभिन्न कार्यों के अनुसार सही स्पीड चुनने की सुविधा देता है। सोनालिका DI 745 III गोल्ड में Oil Immersed Brakes दिए गए हैं, जो ज्यादा गर्म नहीं होते और लंबे समय तक प्रभावी ब्रेकिंग प्रदान करते हैं। सोनालिका DI 745 III गोल्ड में 55 लीटर की बड़ी फ्यूल टैंक क्षमता दी गई है, जिससे किसान बिना बार-बार ईंधन भरे लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इस ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। सोनालिका DI 745 III गोल्ड एक 2WD ट्रैक्टर है, जिसमें आगे 7.50 X 16 और पीछे 14.9 X 28 साइज के टायर दिए गए हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹6,90,000 से ₹7,50,000 (एक्स-शोरूम) के बीच है।        

सोनालीका की गोल्ड सीरीज के ट्रैक्टर, जैसे DI 745 III गोल्ड और DI 55 III गोल्ड, किसानों के लिए पावर और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन प्रदान करते हैं। ये ट्रैक्टर भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं। उच्च लिफ्टिंग क्षमता (2000 किग्रा) इन्हें बड़े उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम बनाती है। बड़ा फ्यूल टैंक और बेहतर माइलेज लंबे समय तक काम करने में मदद करते हैं। एडवांस गियरबॉक्स और स्मूद ट्रांसमिशन ऑपरेशन को आसान बनाते हैं। कुल मिलाकर, यदि आप एक ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो ताकतवर, टिकाऊ और आधुनिक फीचर्स से लैस हो, तो सोनालीका की Gold Series आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। 

मेरीखेति प्लेटफॉर्म आपको खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता रहता है। इसके माध्यम से ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी विशेषताएँ और खेतों में उनके उपयोग से संबंधित अपडेट नियमित रूप से साझा किए जाते हैं। साथ ही स्वराज, आयशर, जॉन डियर, कुबोटा और सोनालीका ट्रैक्टर जैसी प्रमुख कंपनियों के ट्रैक्टरों की पूरी जानकारी भी यहां प्राप्त होती है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *