Sat. Mar 7th, 2026

हड्डियां गलाने वाली ठंड: गुरुग्राम-बठिंडा में पारा 0, राजस्थान में कोल्ड-डे के नीचे; जाने आपके शहर का हाल

aaj ka mausam kaisa rahega 2026 01 03a45270772bb780ad3819441152ad4a

Last Updated:

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है. सोमवार को कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु के करीब या उससे नीचे पहुंच गया, जिससे यह इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई.

हड्डियां गलाने वाली ठंड: गुरुग्राम-बठिंडा में पारा 0, राजस्थान में कोल्ड-डेहाड़ कंपाने वाली ठंड सता रही है. (पीटीआई)

IMD Weather Alert: उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में घने कोहरे और भीषण शीतलहर से बुरा हाल है. कई इलाकों में पारा जमाव बिंदु के करीब या उससे नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है. राजस्थान से हरियाणा तक तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपाने वाली ठंडी का अलर्ट जारी किया है. दिन के समय धूप खिलने के बावजूद पछुआ हवाएं सिहरने को मजबूर कर दे रही हैं. दिल्ली के आसपास कई शहरों में पारा जीरो के करीब पहुंच चुका है. चलिए नीचे देखते हैं.

गुरुग्राम और बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. गुरुग्राम में सुबह कारों के शीशों और घास पर बर्फ की परत (पाला) जमी देखी गई. राजस्थान का हाल और भी बुरा है. सीकर जिले के फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे -0.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बीकानेर के लूणकरणसर में 0.4 और चुरू में 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

दिल्ली-एनसीआर की कंपकंपी छुट रही है. दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम है. यह 2023 के बाद से दिल्ली में जनवरी का सबसे ठंडा दिन है.

गेहूं को फायदा, सब्जियों को नुकसान

भीषण ठंड और पाला गिरने से फसलों पर मिला-जुला असर पड़ रहा है. हरियाणा के बिनोला गांव के किसान देवी राम के अनुसार, खेतों में फसलों पर ‘सफेद चादर’ जैसी बर्फ बिछी नजर आ रही है. कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह पाला गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित हो सकता है.  वहीं, आलू, मटर, मूली और सरसों की फसलों को इससे भारी नुकसान होने की आशंका है. वैज्ञानिकों ने पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है.

पहाड़ों में ‘हाड़ कंपाने’ वाली ठंड

पहाड़ी राज्यों में भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं. श्रीनगर में तापमान -2.4 डिग्री रहा, जबकि पुलवामा -6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ वादी का सबसे ठंडा इलाका रहा. ठंड की वजह से विश्व प्रसिद्ध डल झील के कुछ हिस्से जम गए हैं. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में पारा -9.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है. मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

सावधान! अभी राहत नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में भीषण शीतलहर और घना कोहरा बना रहेगा. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है, जिसके बाद ठंड की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है. हिमाचल में 16 जनवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

About the Author

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

हड्डियां गलाने वाली ठंड: गुरुग्राम-बठिंडा में पारा 0, राजस्थान में कोल्ड-डे

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *