हिंदू नहीं हैं गौरव गोगोई के बच्चे! हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा सियासी हमला
Last Updated:

हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर हमला किया. (फाइल फोटो)
गुवाहाटी. असम विधानसभा इलेक्शन का बिगुल बज चुका है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि सात से आठ दिन के अंदर बीजेपी (BJP) अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर देगी. तेजपुर में मीडिया से बात करते हुए सीएम काफी कॉन्फिडेंट नजर आए. उन्होंने दावा किया कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है और सत्ता बरकरार रखेगी. लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक पॉलिटिकल बयान की हो रही है.
सीएम सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर सीधा पर्सनल अटैक किया. उन्होंने गोगोई के परिवार पर कमेंट करते हुए कहा कि उनके बच्चे हिंदू नहीं हैं. ऐसे में उनके साथ हिंदू मुद्दों पर कोई बहस नहीं हो सकती. सीएम के इस बयान से असम का पॉलिटिकल टेम्परेचर अचानक हाई हो गया है.
7 से 8 दिन में आएगी बीजेपी की लिस्ट
मुख्यमंत्री सरमा ने तेजपुर में पत्रकारों को इलेक्शन की तैयारियों का अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि टिकट बंटवारे का काम अपने फाइनल स्टेज में है. सात से आठ दिन में पार्टी पूरी लिस्ट पब्लिक कर देगी. सीएम सरमा ने कहा, ‘पार्टी असम की जनता की उम्मीदों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है’. उन्होंने बताया कि कैंडिडेट्स का सेलेक्शन काफी रिसर्च और बातचीत के बाद किया गया है. बीजेपी का फोकस पूरी तरह से डेवलपमेंट और सुशासन पर है.
गौरव गोगोई पर सीएम का विवादित अटैक
पॉलिटिकल बातचीत के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा काफी आक्रामक मोड में थे. उन्होंने लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को निशाने पर लिया. सीएम सरमा ने कहा, ‘गौरव गोगोई के दोनों बच्चे हिंदू नहीं हैं. मैं उनसे हिंदू मुद्दों पर किस तरह की बहस कर सकता हूं’. उनका यह बयान चुनाव से पहले पॉलिटिकल खींचतान को और तेज कर सकता है. सीएम लगातार कांग्रेस लीडरशिप पर हमलावर हैं. उन्होंने कांग्रेस पर वोटर्स को गुमराह करने का आरोप लगाया है.
विकास के एजेंडे पर लड़ा जाएगा इलेक्शन
बीजेपी इस बार भी अपने मजबूत ऑर्गेनाइजेशन और डेवलपमेंट के रिकॉर्ड पर वोट मांगेगी. सीएम सरमा ने दावा किया कि उनके सालों के काम ने जनता का भरोसा मजबूत किया है. सरकार की प्रायोरिटी एम्प्लॉयमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट है. सीएम ने क्लियर किया कि बीजेपी इस इलेक्शन को एक बड़ी लड़ाई की तरह ले रही है. असम में सभी पार्टियों ने अपना कैंपेन तेज कर दिया है. ऐसे में आने वाले कुछ दिन काफी दिलचस्प होने वाले हैं.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
