Sat. Apr 4th, 2026

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा:कुल्लू में खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, चार लोगों की मौत; 18 की बची जान – Traveler Vehicle Plunges Into Gorge In Kullu Reports Of Multiple Fatalities Seven Rescued Safely

kall ma khaii ma gara taravalra gaugdha db71f2951a470c7417768c051be12e06


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई (नाले) में जा गिरी।

 




Trending Videos

Traveler vehicle plunges into gorge in Kullu reports of multiple fatalities seven rescued safely

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला


चार की मौत, दो लापता, 15 को बचाया गया

ताजा जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Traveler vehicle plunges into gorge in Kullu reports of multiple fatalities seven rescued safely

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला


जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे 

बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में कुल 22 पर्यटक सवार थे और वाहन जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी।

 


Traveler vehicle plunges into gorge in Kullu reports of multiple fatalities seven rescued safely

रेस्क्यू में जुटी टीम
– फोटो : अमर उजाला


रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशनमें स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

ताजा जानकारी के अनुसार, कुल 22 लोग सवार थे (20 वयस्क और 02 बच्चे)। इनमें से 18 लोगों को बचा लिया गया है और इलाज के लिए सीएच बंजार भेज दिया गया है। दुर्भाग्यवश, मौके पर ही 04 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें 02 पुरुष और 02 महिलाएं शामिल हैं।

 


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *