Sat. Apr 4th, 2026

हैदराबाद: BRS विधायक ने मच्छरदानी पहनकर किया विरोध, इस वजह से थे नाराज – BRS MLA wears net in unique protest against mosquito menace in Hyderabad lclnt

69d0f763ef917 brs mla devireddy sudheer reddy 043454649

हैदराबाद में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को लेकर एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब देविरेड्डी सुधीर रेड्डी ने मच्छरदानी से बना कपड़ा पहनकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. भारत राष्ट्र समिति के विधायक रेड्डी गुरुवार को मीडिया के सामने इस खास अंदाज में पहुंचे और तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला. रेड्डी ने कहा कि उनका यह कदम हैदराबाद में मच्छरों की बढ़ती समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उठाया गया है. 

उन्होंने इसे शहर में ‘चिंताजनक स्थिति’ बताते हुए कहा कि आम नागरिक मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं और सरकार इस पर नियंत्रण पाने में विफल रही है.

विधायक ने दावा किया कि उनकी पार्टी की सरकार के दौरान झीलों और जलाशयों में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए पांच चरणों वाली वैज्ञानिक प्रणाली लागू की गई थी, जिससे मच्छरों की संख्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया गया था. लेकिन उनका आरोप है कि वर्तमान रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार ने इन उपायों को बंद कर दिया, जिससे मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है.

रेड्डी ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि नगर निकाय पर्याप्त फॉगिंग और एंटी-लार्वा अभियान चलाने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है.

विधायक ने मांग की कि सरकार तत्काल बीआरएस शासनकाल के दौरान लागू वैज्ञानिक मच्छर नियंत्रण उपायों को फिर से शुरू करे और आपातकालीन योजना बनाकर इस समस्या से निपटे. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो हैदराबाद की वैश्विक शहर की छवि को नुकसान हो सकता है. हालांकि, इन आरोपों पर कांग्रेस सरकार या नगर निगम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *