Tue. Mar 31st, 2026

1 अप्रैल को पूर्णिया में बिजली कटौती, इन इलाकों में 4 घंटे तक बाधित रहेगी सप्लाई

HYP 5818463 cropped 31032026 195023 cropped 14032026 203918 cr 1

पूर्णिया: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही पूर्णिया के बिजली उपभोक्ताओं को पहले ही दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. 1 अप्रैल को शहर के कई इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में पूर्णिया शहरी क्षेत्र के एसडीओ रोहित कौशिक ने जानकारी दी है.

आज के समय में बिजली आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा बन चुकी है. पानी के लिए मोटर चलाने से लेकर मोबाइल चार्जिंग, घरेलू उपकरणों और ईवी चार्जिंग तक अधिकांश काम बिजली पर निर्भर हैं. ऐसे में बिजली कटौती का सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ता है.

एसडीओ रोहित कौशिक के अनुसार, 1 अप्रैल को ग्रिड पीएसएस में ब्रेकर के अधिष्ठापन और मरम्मत कार्य के कारण 11 केवी टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3, दुर्गाबाड़ी और नेवालाल फीडर सहित कई फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. उन्होंने बताया कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित की जाएगी और कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 11 केवी टाउन-1 और टाउन-3 फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगी. वहीं, 11 केवी टाउन-2, दुर्गाबाड़ी और नेवालाल फीडर की आपूर्ति सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बाधित रहेगी.

इस दौरान केपी मार्केट, सुभाष नगर, पॉलिटेक्निक चौक, बस स्टैंड, महबूब खान टोला, टैक्सी स्टैंड, अतियान बस स्टैंड, रामनगर, ब्राइट कैरियर स्कूल, भट्टा बाजार, नेवालाल चौक, शंकर चौक, सुदीन चौक, ततमा टोली, कोऑपरेटिव कॉलोनी, विवेकानंद कॉलोनी, अरबिया कॉलेज, माधोपुरा दुर्गा स्थान, दुर्गाबाड़ी, रामकृष्ण मिशन, कालीबाड़ी चौक, खीरू चौक, जिला स्कूल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *