Mon. Feb 16th, 2026

100 रुपए की दवा सिर्फ 10 में, सिविल सर्जन भी यहीं से लेते हैं मेडिसिन; जन औषधि केंद्र ने तोड़ी महंगाई की कमर

PMBJP Scheme 2026 02 29b1384b786010782969a7d11d9c536c

होमताजा खबरदेश

100 रुपए की दवा सिर्फ 10 में, सिविल सर्जन भी खुद यहीं से लेते हैं मेडिसिन

Last Updated:

Jan Aushadhi Centre: सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि जब भी उन्हें दवाइयों की आवश्यकता होती है, वे यहीं से दवाइयां लेते हैं. उनके अनुसार, जो दवाई बाजार में लगभग 100 रुपए में मिलती है, वही यहां 10 से 35 रुपए के बीच उपलब्ध हो जाती है. उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना जनहित को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उसका लाभ मिल सके.

ख़बरें फटाफट

100 रुपए की दवा सिर्फ 10 में, सिविल सर्जन भी खुद यहीं से लेते हैं मेडिसिनZoom

भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत दवाएं कम कीमतों पर मिलती हैं.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में केंद्र सरकार की एक योजना ने आम आदमी की जेब को बड़ी राहत दी है. भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) यहां के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है. आलम यह है कि जो दवा बाजार में सैकड़ों रुपये में मिलती है, वह यहां कौड़ियों के दाम मिल रही है. राजगढ़ जिला अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र पर हर दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां उन्हें 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां मिल रही हैं.

इस योजना की विश्वसनीयता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा भी यहीं से दवाइयां खरीदते हैं. डॉ. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, “यह भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है. मैं खुद जब बीमार पड़ता हूं तो यहीं से दवा लेता हूं.” उन्होंने बताया कि जो दवा बाजार में 100 रुपये की मिलती है, वह जन औषधि केंद्र पर 10 से 35 रुपये के बीच मिल जाती है. यह योजना जनहित को ध्यान में रखकर बनाई गई है ताकि इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे.

मरीजों की जुबानी: 125 का सिरप मिला 25 में!
इस केंद्र पर कैंसर, मधुमेह (Diabetes) और हार्ट के मरीजों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है. रोजड़ खुर्द निवासी पवन सेन बोले, “बाजार में जो सिरप 125 रुपये का मिल रहा था, यहां मुझे सिर्फ 25 रुपये में मिला. सीधे 100 रुपये की बचत हुई.” कुंदन गौड़ ने कहा, “मैं जो दवा पहले 130 रुपये में खरीदता था, अब वही दवा 60 रुपये में मिल रही है. क्वालिटी भी शानदार है.” इसी तरह से अब्दुल ने कहा, “मैं लंबे समय से यहां से जुड़ा हूं. बाजार से आधी कीमत पर दवाइयां मिलती हैं.”

बढ़ रही है मांग
फार्मासिस्ट रघुवीर सिंह गुर्जर के मुताबिक, केंद्र पर लगभग सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं. जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है, मांग लगातार बढ़ती जा रही है. सस्ती दवाइयों से राहत महसूस कर रहे मरीजों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *