Wed. Mar 11th, 2026

15 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी माता कर्मा जयंती, आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

tyu

धमतरी। जिला साहू संघ धमतरी की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कुरुद विधानसभा के पूर्व विधायक लेखराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के सभी पदाधिकारियों और तहसील अध्यक्षों की मौजूदगी में माता कर्मा जयंती के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय और कार्ययोजना तय की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि संत माता कर्मा के जन्मोत्सव के अवसर पर 15 मार्च को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे शोभायात्रा और दोपहर तीन बजे बाइक व कार रैली निकाली जाएगी। जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू ने बताया कि जिले के प्रत्येक गांव से कम से कम 20 युवक मोटरसाइकिल के साथ एकलव्य खेल परिसर में एकत्रित होंगे। यहां से मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रैली की शुरुआत होगी। रैली सदर बाजार होते हुए अर्जुनी चौक तक जाएगी और वहां से वापस रुद्री रोड स्थित भक्त माता कर्मा की प्रतिमा स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद रैली हेरिटेज भवन पहुंचेगी, जहां समाज की ओर से फिल्मी नायक-नायिकाओं का सम्मान किया जाएगा।

बैठक में पूर्व विधायक लेखराम साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने समाज के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए 15 मार्च को आयोजित होने वाली बाइक और कार रैली को भव्य बनाने का आह्वान किया। साथ ही जिला साहू संघ कार्यालय के लिए 100 कुर्सियां देने की घोषणा भी की।

बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, महामंत्री विजय साहू, कोषाध्यक्ष संतकुमार, किरण लोकेश्वर साहू, कमलेश्वर साहू, अरुण साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, यशवंत साहू, निर्मला साहू, रेखा साहू, अनीता साहू, रोशन साहू, लीलाराम साहू, घनाराम साहू, व्यापारी संघ जिला अध्यक्ष सीमंत साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *