22 साल बड़े शख्स से महिला को हुआ प्यार, मां की उम्र से बड़ा है प्रेमी!
Last Updated:
एक कपल के बीच 22 साल का अंतर है. इस जोड़े ने अब खुलकर बताया है कि इतने बड़े एज गैप वाले रिश्ते में असल जिंदगी कैसी होती है और इसमें कौन-कौन सी चुनौतियां आती हैं.

कपल की उम्र में 22 साल का फासला है. (फोटो: Instagram/@andrewandalexx)
आपने लोगों को कहते सुना होगा कि प्यार अंधा होता है, वो उम्र नहीं देखता. ये बात काफी हद तक सही भी है, क्योंकि प्यार में जाति, धर्म, समुदाय का बंधन नहीं होता. मगर आजकल प्यार में उम्र का फासला भी नहीं होता. इस बात का जीता-जागता सबूत एक महिला और उसका बॉयफ्रेंड हैं जिनकी उम्र में 5-10 साल नहीं, बल्कि 22 साल का फासला है. इस वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट एक कपल के बीच 22 साल का अंतर है. इस जोड़े ने अब खुलकर बताया है कि इतने बड़े एज गैप वाले रिश्ते में असल जिंदगी कैसी होती है और इसमें कौन-कौन सी चुनौतियां आती हैं. 27 साल की एलेक्जेंड्रा कॉर्निश की मुलाकात 49 साल के एंड्रयू चान से तब हुई थी, जब एंड्रयू टैटू बनवाने के लिए उस पार्लर में पहुंचे थे जहां एलेक्जेंड्रा काम करती थीं. पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता चला गया. उम्र में 22 साल का अंतर होने के बावजूद एलेक्जेंड्रा जल्द ही एंड्रयू से प्यार करने लगीं.
कपल नहीं चाहता बच्चा
दोनों पिछले 4 साल से साथ हैं और उनका रिश्ता अभी भी मजबूत बना हुआ है. हालांकि, उन्होंने शादी करने या बच्चे पैदा करने की कोई योजना नहीं बनाई है. एंड्रयू पहले ही नसबंदी (वेसक्टॉमी) करा चुके हैं, इसलिए वह भविष्य में बच्चे नहीं चाहते लेकिन इसके बावजूद दोनों अपने रिश्ते से काफी खुश हैं और साथ में जिंदगी का आनंद ले रहे हैं. हाल ही में एलेक्जेंड्रा ने बताया कि इतने बड़े उम्र के अंतर वाले रिश्ते में कुछ मुश्किलें भी होती हैं. उन्होंने माना कि लोगों द्वारा कही जाने वाली कुछ बातें या रूढ़ियां सच भी होती हैं. एलेक्जेंड्रा ने कहा कि एंड्रयू अक्सर खर्चों का बड़ा हिस्सा उठाते हैं, जो कई लोगों की उस धारणा को सही साबित करता है कि उम्र में बड़े पार्टनर आर्थिक रूप से ज्यादा जिम्मेदारी लेते हैं.
परिवार हुआ था हैरान
उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें भविष्य को लेकर चिंता होती है, क्योंकि एंड्रयू उनसे काफी बड़े हैं. एलेक्जेंड्रा ने मजाक में कहा कि जहां वह अभी अपने 20 के दशक में हैं, वहीं एंड्रयू अपनी याददाश्त को मजबूत रखने के लिए ‘डिमेंशिया प्रिवेंशन गेम्स’ खेलते हैं. उन्होंने कहा कि वे इस बात को मजाक में लेते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर यह सोच कभी-कभी परेशान भी करती है कि आगे चलकर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं. एलेक्जेंड्रा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने माता-पिता को इस रिश्ते के बारे में बताया तो वे शुरुआत में खुश नहीं थे. उनके माता-पिता को यह बात अजीब लगी कि उनकी बेटी ऐसे व्यक्ति को डेट कर रही है जो लगभग उसकी मां की उम्र का है. हालांकि समय के साथ जब उन्होंने एंड्रयू को करीब से जाना, तो उनका नजरिया बदल गया. अब एलेक्जेंड्रा के परिवार और दोस्त एंड्रयू को पसंद करते हैं और मानते हैं कि दोनों एक-दूसरे के लिए सही हैं. एंड्रयू पहले भी शादीशुदा रह चुके हैं और उनका एक तलाक हो चुका है. उनके पिछले रिश्ते से तीन बच्चे भी हैं. एंड्रयू का कहना है कि अब वह दोबारा शादी करने में विश्वास नहीं रखते. उनके अनुसार किसी रिश्ते की मजबूती शादी से तय नहीं होती. उन्होंने कहा कि वह और एलेक्जेंड्रा साथ में खुश हैं, घूमते-फिरते हैं और जिंदगी को खुलकर जी रहे हैं.
About the Author
आशुतोष अस्थाना न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के ऑफबीट सेक्शन चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. यहां वो दुनिया की अजीबोगरीब खबरें, अनोखे फैक्ट्स और सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग न्यूज़ को कवर करते हैं. आशुतोष को डिजिटल मी…और पढ़ें
