Wed. Feb 18th, 2026

4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन… सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, चर्चा में शादी – akola unique couple prateek renuka wedding reception lclar

6994a55e9086e unique wedding 172856477

अकोला में एक अनोखी और भावनात्मक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. अकोला के निवासी प्रतीक धानुका और मध्य प्रदेश के सिरोंज की रहने वाली रेणुका नामदेव की जोड़ी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 4.2 फीट कद के दूल्हे और 3.8 फीट कद की दुल्हन ने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच से लोगों का दिल जीत लिया है.

इस कहानी की सबसे खास बात यह है कि प्रतीक और रेणुका की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई. बातचीत शुरू हुई, दोनों ने एक-दूसरे को समझा और धीरे-धीरे यह रिश्ता भरोसे में बदल गया. परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने सिरोंज में विवाह किया.

सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार

शादी के बाद अकोला शहर में उनके स्वागत के लिए भव्य रिसेप्शन समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम खंडेलवाल लॉन्स में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे. नवदंपती को बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लग गया. जैसे ही शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, यह जोड़ी वायरल हो गई. हजारों लोगों ने उनकी सादगी और हौसले की तारीफ की.

अकोला में हुई भव्य शादी और रिसेप्शन
 

बताया जा रहा है कि दूल्हा प्रतीक धानुका पुणे में ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर हैं. वहीं दुल्हन रेणुका नामदेव सिरोंज के एक स्कूल में लाइब्रेरियन के रूप में कार्यरत हैं. दूल्हे प्रतीक ने कहा कि हमारी पहचान सोशल मीडिया से हुई, लेकिन रिश्ता दिल से जुड़ा. वहीं रेणुका ने बताया कि ऊपर वाले ने हमें मिलाया और सोशल मीडिया ने एक-दूसरे तक पहुंचाया. यह जोड़ी समाज को संदेश देती है कि कद नहीं, बल्कि सोच और आत्मविश्वास ही रिश्तों को मजबूत बनाते हैं.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *