Fri. Mar 27th, 2026

5 लाख इंडक्‍शन चूल्हे का ऑर्डर, एलपीजी सप्‍लाई का दबाव बढ़ने पर किसने उठाया ये कदम, बर्तनों की भी बढ़ी डिमांड

Subsidy for Induction Cooking 2026 03 5f45b8d3b55592e5086b5bb0b8f8ddc0

Last Updated:

Induction Demand : एलपीजी सप्‍लाई पर बढ़ते दबाव के बीच देश में इंडक्‍शन चूल्‍हे की डिमांड भी बढ़ती जा रही है. इस डिमांड को पूरा करने के लिए सरकारी कंपनी ईईएसएल ने 5 लाख इंडक्‍शन चूल्‍हे खरीदने की बात कही है. यह कदम बाजार में बढ़ती कीमतों को थामने के लिए उठाया गया है.

5 लाख इंडक्‍शन चूल्हे का ऑर्डर, एलपीजी दबाव के बीच कौन दे रहा ये बड़ा ऑर्डर Zoom

इंडक्‍शन चूल्‍हे की कीमतें कंट्रोल करने के लिए सरकारी कंपनी बड़ा ऑर्डर देगी.

नई दिल्‍ली. ईरान संकट बढ़ने के बाद देश में एलपीजी की सप्‍लाई पर भी दबाव बना हुआ है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक सरकारी कंपनी ने 5 लाख इंडक्‍शन चूल्‍हे का ऑर्डर दिया है. इसके साथ ही इंडक्‍शन चूल्‍हे के लिए मुफीद बर्तनों की भी डिमांड बढ़ गई है और कंपनी के लिए भी बड़ा ऑर्डर देने का प्‍लान बनाया है. ईरान संकट की वजह से भारत में एलपीजी की सप्‍लाई प्रभावित हुई है. इस सरकारी कंपनी ने साल 2023 में ही राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोग्राम शुरू किया था और अब इसका असर भी दिखने लगा है.

दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र की एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) दो चरणों में पांच लाख इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदने के लिए नया कॉन्‍ट्रैक्‍ट जारी करने की योजना बना रही है. इलेक्ट्रिक चूल्हे और खाना पकाने के अन्य उपकरणों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है. पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण एलपीजी और देश की प्राकृतिक गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है. इस लिहाज से यह कदम महत्वपूर्ण है.

राज्‍यों ने भी खरीदने में दिखाई रुचि
सूत्रों कहा कहना है कि ईईएसएल ने हाल ही में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक लाख इंडक्शन (इलेक्ट्रिक) चूल्हे के लिए निविदा जारी की है. इसके साथ विभिन्न राज्य सरकारों और ग्राहकों से मिली शुरुआती प्रतिक्रिया के बाद इंडक्शन-चूल्हे के लिए उपयुक्त बर्तनों के लिए भी निविदा जारी की है. इस 1 लाख इंडक्‍शन के अलावा अब 5 लाख और इंडक्‍शन खरीदने के लिए बोली लगाने की तैयारी है.

बाजार में बढ़ती जा रही डिमांड
मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्तमान बाजार में मांग की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए ईईएसएल मौजूदा विक्रेता की मात्रा की खपत के बाद 5 लाख से अधिक इकाइयों के लिए एक नई निविदा जारी करने की योजना बना रही है. आपको बता दें कि ईईएसएल ने साल 2023 में राष्ट्रीय ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग प्रोग्राम’ (एनईसीपी) शुरू किया था. हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य में सप्‍लाई में बाधा आने के कारण एलपीजी की कमी के बीच इलेक्ट्रिक चूल्हे की कीमतों में भारी उछाल आया है.

कीमतों को स्थिर रखने के लिए फैसला
ईईएसएल ने 5 लाख इंडक्‍शन के लिए निविदा इसकी कीमतों को स्थिर रखते हुए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जारी करने की बात कही है. कंपनी अपने राष्ट्रीय कुशल खाना पकाने के कार्यक्रम के माध्यम से ‘इलेक्ट्रिक कुकिंग’ को बढ़ावा दे रही है. यह कार्यक्रम उजाला और ग्राम उजाला जैसे सरकार द्वारा प्रायोजित कार्बन-बचत कार्यक्रमों के अनुभव पर आधारित है. राष्ट्रीय कुशल खाना पकाने का कार्यक्रम (एनईसीपी) भारत सरकार के ‘गो-इलेक्ट्रिक’ अभियान के तहत एक प्रमुख पहल है. इसे दो नवंबर, 2023 को शुरू किया गया था.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *