Sun. Feb 22nd, 2026

55 मिनट में दिल्ली से मेरठ, सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड ट्रेन… थोड़ी देर में PM मोदी देंगे ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का गिफ्ट – PM Modi Inaugurated Full Stretch of Delhi Meerut Namo Bharat Rapid Rail ntc dpmx

699a9df69d10c namo bharat rapid rail 221056827

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के फुल स्ट्रेच और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक ‘नमो भारत रैपिड रेल’ की सर्विस आज शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी. यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है. इसके साथ ही भारत की सबसे तेज मेट्रो ट्रेन सेवा भी मेरठ में शाम 6 बजे से आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी.

नमो भारत रैपिड रेल के संचालन में महिला सशक्तिकरण पर भी खास जोर दिया गया है. इस सेवा में करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर स्टाफ महिलाएं होंगी. दिल्ली से मेरठ के बीच अब यात्रा का समय एक घंटे से भी कम रह जाएगा. दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन पर मल्टी-इंटीग्रेटेड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया गया है. यहां स्मार्ट टिकटिंग वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं और QR कोड आधारित टिकट की सुविधा दी गई है. 

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर छह प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं, ताकि आगे चलकर दिल्ली से अलवर और दिल्ली से करनाल रैपिड रेल को भी यहां से जोड़ा जा सके. नमो भारत रैपिड रेल में बुलेट ट्रेन जैसी आधुनिक झलक देखने को मिलेगी. ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और इसका ड्राइवर कंसोल पूरी तरह डिजिटल है. इसमें प्रीमियम कोच की सुविधा भी दी गई है, जहां मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं. धूप से बचाव के लिए ब्लाइंड पर्दों की व्यवस्था की गई है.

नमो भारत रैपिड रेल में महिलाओं के लिए विशेष कोच बनाए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए कोच में सामान रखने की पर्याप्त जगह, खड़े यात्रियों के लिए अतिरिक्त स्पेस, पानी की बोतल रखने की व्यवस्था, मैगजीन होल्डर और पैरों को आराम देने के लिए फुट-रेस्ट भी दिए गए हैं. यह सेवा दिल्ली–एनसीआर में आधुनिक और तेज परिवहन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *