कम निवेश में हाई-रिटर्न बिजनेस! एक कमरे में पार्ट-टाइम कमाई का शानदार मॉडल
Business Idea: अगर आप कम निवेश और सीमित जगह में किसी दमदार बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं, तो मशरूम उत्पादन आपके लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकता है. इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है. इस क्षेत्र में स्वरोजगार की नई संभावनाओं को खोल दिया है. लो-इन्वेस्टमेंट, हाई-रिटर्न बिजनेस आइडिया मशरूम की खेती के लिए बड़े खेतों की नहीं, बल्कि घर के एक बंद कमरे और कम पानी की जरूरत होती है. बिहार में ओयस्टर, बटन और मिल्की मशरूम की भारी मांग है. यह सिर्फ सब्जी नहीं, बल्कि कैंसर रोधी ‘सिलेनियम’ युक्त एक सुपरफूड है. स्मार्ट उद्यमी मशरूम को सीधे बेचने के अलावा इसके अचार, पाउडर, बिस्किट, पापड़ और नूडल्स जैसे ‘वैल्यू ऐडेड’ प्रोडक्ट्स बनाकर मुनाफा दोगुना कर सकते हैं. डॉ.आर.एन. चौरसिया के अनुसार इस बिजनेस में सफलता के लिए सही ट्रेनिंग अनिवार्य है. यह पार्ट-टाइम कमाई का एक ऐसा मॉडल है, जो बहुत जल्द फुल-टाइम मुनाफे में बदल जाता है.

