Wed. Feb 4th, 2026

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर राहुल को लोकसभा में रोकने का आरोप लगाया

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi 2025 12 0182cdc8c12080c51a737bcc2f2f29f4

Last Updated:

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार राहुल गांधी को लोकसभा में चीन मुद्दे पर बोलने नहीं दे रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे की किताब और एप्स्टीन फाइल्स से सरकार की सच्चाई उजागर होने का डर है.

सरकार डरी हुई है, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है: प्रियंका गांधीZoom

प्रियंका गांधी ने कहा है कि राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई है.

Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को दावा किया कि सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं दे रही है क्योंकि वह इस बात को लेकर डरी हुई है कि चीन के साथ सैन्य तनाव के समय की उसकी सच्चाई सामने आ जाएगी. राहुल गांधी ने सोमवार और मंगलवार को लोकसभा में, पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण पर आधारित लेख का हवाला देते हुए चीन से संबंधित मुद्दा उठाने का प्रयास किया था, लेकिन आसन से इसकी अनुमति नहीं मिली. हालांकि, उन्होंने मंगलवार को इस लेख को सत्यापित किया और सदन के पटल पर रखा. इस विषय और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर सदन में गतिरोध बना हुआ है.

प्रियंका गांधी ने यहां संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि हर सत्र में विपक्ष के सांसदों को निलंबित किया जा रहा है, इसमें कोई नयी बात नहीं रह गई है. राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध एक स्रोत से कुछ उद्धृत कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद ही संजय बारू जी की पुस्तक को उद्धृत किया है. सत्ता पक्ष के लोग खुद कभी पत्रिका, तो कभी किताब के अंश को संसद में उद्धृत करते रहे हैं. संसद लोकतंत्र का मंदिर है, देश के हर नागरिक की इस पर आस्था है. इसलिए हमें इसके अंदर जरूरी मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए.

प्रियंका का दावा- सरकार डर गई है

उन्होंने कि संसद में चीन, पाकिस्तान और विदेश नीति से जुड़े जरूरी मुद्दों पर चर्चा होती रही है तथा यही हमारी परंपरा रही है. प्रियंका गांधी ने दावा किया कि असलियत में मोदी सरकार डर गई है कि उनकी सच्चाई देश के सामने आ जाएगी, इसलिए वे किताब को प्रकाशित भी नहीं होने दे रहे हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि नरवणे जी की किताब में लिखा है कि जब चीन की सेना हमारी सीमा पर थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार के शीर्ष नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया थी. उन्होंने दावा किया कि वहीं, दूसरी तरफ एप्स्टीन फाइल सामने आ रही हैं, जिससे मोदी सरकार के तार जुड़ रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि अब तो ये सारे सत्यापित दस्तावेज हैं. अब अगर सदन में इन चीजों पर चर्चा नहीं होगी, तो किस पर होगी?

About the Author

authorimg

संतोष कुमार

न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें

homenation

सरकार डरी हुई है, इसलिए राहुल गांधी को बोलने नहीं दे रही है: प्रियंका गांधी

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *