Thu. Mar 5th, 2026

रूस के मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में चाकू से हमला, 4 भारतीय छात्र घायल – russia medical university hostel stabbing indian students injured ntc ygmr

6987b1d9319dd russia stabbing 074238964

रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक में शनिवार को एक यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्रों के हॉस्टल के अंदर स्थित स्पोर्ट्स हॉल में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावर को पकड़ने की कोशिश के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. यह घटना बश्कोर्तोस्तान की राजधानी उफा में स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई.

‘हमलावर ने खुद को भी चोट पहुंचाई’

आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि चाकू लिए एक किशोर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में घुसा और वहां रहने वाले छात्रों पर हमला कर दिया. उसने कई लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया. मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने आरटीवीआई डॉट कॉम से कहा, ‘हमलावर ने गिरफ्तारी से बचने का प्रयास किया, इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को भी चाकू लगा. इसके अलावा संदिग्ध ने खुद को भी चोट पहुंचाई.’

उफा जा रहे भारतीय अधिकारी

अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. घायलों और हमलावर की चोटों की गंभीरता के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच कमेटी इस घटना की पड़ताल कर रही है.

रूस में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है और रूसी अधिकारियों के संपर्क में है. कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा जा रहे हैं, ताकि घायल छात्रों की मदद की जा सके और आगे की मदद का कोऑर्डिनेट किया जा सके.

प्रत्यक्षदर्शियों ने हॉस्टल में अफरातफरी के माहौल के बारे में बताया. Ren TV ने गवाहों के हवाले से कहा कि हमले के बाद ‘चारों तरफ खून फैला हुआ था.’ स्थानीय मीडिया में दिखाए गए वीडियो में आपातकालीन सेवाओं को घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए देखा गया.

अंतरराष्ट्रीय छात्रों में डर का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच चिंता बढ़ गई है. रूसी अधिकारियों ने अब तक हमले के पीछे की वजह या संदिग्ध का पीड़ितों से कोई संबंध होने के बारे में जानकारी नहीं दी है. एजेंसियां घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही हैं और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ जारी है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *