Fri. Mar 13th, 2026

US Bangladesh Tariff | India US Trade Deal | Donald Trump Tariff News | US Bangladesh Trade Deal framework | अमेरिका ने ट्रेड डील के बाद बांग्लादेश को 19% रियायती टैरिफ दिया

US Bangladesh Tariff 2026 02 80c65c4074994ba6dcbb5c4009da2f7f

Last Updated:

US Bangladesh Tariff: अमेरिका ने बांग्लादेश को यह टैरिफ गिफ्ट यह समय दिया है, जब वहां 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं. यह चुनाव 18 महीने से चल रही मोहम्मद यूनुस की सरकार के भविष्य का फैसला करेगा, जो शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के पतन के बाद सत्ता में आई थी.

इधर गोर भारत में दे रहे थे दावत, उधर अमेरिका ने बांग्लादेश को दिया टैरिफ गिफ्टZoom

अमेरिका ने बांग्लादेश को अपने निर्यात पर 19 प्रतिशत का रियायती टैरिफ देने की घोषणा की.

भारत के साथ हुई ट्रेड डील के बाद अमेरिकी पावर सर्किल में जश्न का माहौल था. भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के दिल्ली स्थित आवास दावत चल रही थी, उसी दौरान अमेरिका ने भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को लेकर एक बड़ा फैसला लिया. अमेरिका ने बांग्लादेश को अपने निर्यात पर 19 प्रतिशत का रियायती टैरिफ देने की घोषणा की. ये टैरिफ पाकिस्तान के माल पर लगने वाले टैक्स के बराबर, जबकि भारत के लिए तय की गई 18 प्रतिशत टैक्स से थोड़ा अधिक है.

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस टैरिफ समझौते की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत ऐसे कपड़ा और परिधान उत्पाद, जिनमें अमेरिका में उत्पादित कपास और मानव-निर्मित फाइबर का इस्तेमाल होगा, उन्हें अमेरिकी बाजार में शून्य रेसिप्रोकल टैरिफ मिलेगा. यूनुस ने बताया कि यह समझौता पिछले साल अप्रैल से चली आ रही नौ महीने लंबी बातचीत के बाद संभव हो पाया.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *