Fri. Mar 13th, 2026

आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

hg4

नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी होती नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,964.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 224.18 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,255.39 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.08 प्रतिशत उछल कर 50,173.76 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,386.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.59 प्रतिशत की छलांग लगा कर 8,323.28 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 293.41 अंक यानी 1.17 प्रतिशत उछल कर 25,014.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.12 प्रतिशत लुढ़क कर 4,954.82 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 4,122.34 अंक के स्तर पर आ गया है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 121.50 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,011.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 142.84 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 27,170 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स में आज लगातार दूसरे दिन जोरदार उछाल नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 1,358.06 अंक यानी 2.41 प्रतिशत की छलांग लगा कर 57,722 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 500.71 अंक यानी 1.55 प्रतिशत उछल कर 32,905.33 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 96.44 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,128.31 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,409.37 अंक के स्तर पर और कोस्पी इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,307.28 अंक के स्तर पर पहुंचे हुए हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *