Wed. Mar 18th, 2026

इंडिगो की फ्लाइट में ‘लिपस्टिक’ से लिखी बम की धमकी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Airlines bomb threat 2026 01 e3a9cd4d8c73389d156097b1521f75a6

होमताजा खबरदेश

फ्लाइट में ‘लिपस्टिक’ से लिखी बम की धमकी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

इंडिगो की दो फ्लाइट्स में बम की धमकी से कोलकाता और नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया, सभी यात्री सुरक्षित, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं.

फ्लाइट में 'लिपस्टिक' से लिखी बम की धमकी, कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंगZoom

इंडिगो प्लेन में धमकी ल‍िखी मिली. (File Photo : PTI)

कोलकाता. इंडिगो एयरलाइंस के लिए शनिवार का दिन काफी तनावपूर्ण रहा. असम के डिब्रूगढ़ से कोलकाता आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. धमकी मिलने के तुरंत बाद विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E6894 (A-320) के वॉशरूम में लिपस्टिक से एक संदेश लिखा मिला था, जिसमें विमान में बम होने की धमकी दी गई थी. यह घटना शनिवार शाम की है.

सुरक्षित उतारे गए यात्री
धमकी की गंभीरता को देखते हुए विमान को शाम 7:37 बजे कोलकाता में सुरक्षित उतारा गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को तुरंत आइसोलेशन वे में ले जाया गया, जहाँ सुरक्षा एजेंसियों ने इसकी गहन जांच की. राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

एक ही दिन में दो धमकी भरी घटनाएं
हैरानी की बात यह है कि शनिवार को इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी की यह दूसरी घटना थी.

पहली घटना: इससे पहले दिन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिलांग के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट में भी धमकी भरा नोट मिला था.

नोट में क्या था: बोर्डिंग के दौरान एक क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा था कि ‘विमान में बम है’. नोट मिलते ही यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया और सुरक्षा जांच शुरू की गई. सुरक्षा एजेंसियां अब इन दोनों मामलों की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन शरारतों के पीछे किसका हाथ है.

पहले भी मिलती रहीं धमक‍ियां
हाल के वर्षों में भारतीय विमानन क्षेत्र में ऐसी फर्जी धमकियों की बाढ़ देखी गई है. अक्टूबर 2024 में मात्र 15 दिनों के भीतर भारतीय एयरलाइंस की लगभग 510 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की झूठी धमकियां मिली थीं, जिससे विमानन कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ और हजारों यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा. सरकार ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के नाम ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में डालने और सोशल मीडिया हैंडल पर कड़ी निगरानी रखने जैसे सख्त कदम उठाए हैं.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *