Mon. Feb 16th, 2026

Video:कांवड़िये पर फेंका पत्थर, Dj बजाकर जलाभिषेक करने जा रहे थे भक्त; मस्जिद के पास हुआ बवाल; गांव में तनाव – Child Threw Stone At Man Carrying Kanwad Raising Tensions In Village In Mathura

kavaugdhaya para patathara fakana sa bval 82a24ee913abe65ac7e7425668e60082


यूपी के बरसाना में शिवरात्रि पर नव युवक कांवड़ को डीजे की धुन पर ले जाते युवकों पर बच्चे ने पत्थर फेंक दिया। जिससे गांव में दो समुदायों में तनाव की स्थित बन गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शांति की अपील की। वहीं बवाल करने के आरोप में कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों पर देर शाम को राजीनामा हो गया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। 




Trending Videos

child threw stone at man carrying Kanwad raising tensions in village in mathura

ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला


मुस्लिम पक्ष ने किया डीजे का विरोध

रविवार की सुबह थानर्गत की चौकी सहार में शिवरात्रि पर युवक कांवड़ लेकर आए। वह डीजे बजाते हुए शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे कि तभी गांव में स्थित मस्जिद के सामने से होकर निकल रहे थे कि तभी कुछ मुस्लिम पक्ष के लोगों ने डीजे का विरोध कर दिया। जिससे तनाव की स्थित बन गई। 


child threw stone at man carrying Kanwad raising tensions in village in mathura

मौके पर पुलिस टीम
– फोटो : अमर उजाला


सात साल के बच्चे ने मारा पत्थर

गांव के सम्भ्रांत लोगों ने तनाव बनता देख दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद युवक डीजे के साथ कांवड़ लेकर चलने लगे, तभी पीछे से सात वर्षीय बालक ने पत्थर फेंक दिया, उक्त पत्थर एक कावंड़िये को लगा गया। जिससे पुनः तनाव की स्थित बन गई। 


child threw stone at man carrying Kanwad raising tensions in village in mathura

गांव में तनाव
– फोटो : अमर उजाला


गांव में तनाव

उक्त घटना की सूचना पर हिन्दूवादी संगठन गांव में पहुंच गए। दोनों ओर से तनाव बढ़ने की सूचना पर पुलिस बल गांव में पहुंच गया। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। उसके बाद गांव में शांतिपूर्ण तनाव बना रहा। वहीं पुलिस ने बवाल उत्पन्न करने बाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 


child threw stone at man carrying Kanwad raising tensions in village in mathura

मौके पर मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला


पीएसी तैनात

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सात साल के बच्चे के द्वारा पत्थर फेंकने की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया गया। इसके बाद देर शाम को दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। दुबारा तनाव न बने, इसके लिए गांव में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *