Mon. Feb 16th, 2026

बांग्लादेश में सरकार गठन से पहले मुलाकातों की सियासत, तारिक रहमान जमात चीफ के घर पहुंचे – Bangladesh New PM Tarique Rahman Meets Jamaat Chief Shafiqur Rahman NTC mnrd

बांग्लादेश में नई सरकार के गठन से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज होती नजर आ रही है. तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी प्रमुख शफीकुर रहमान और नेशनल सिटिजन पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम से मुलाकात की. ये बैठकें ऐसे समय हुईं जब उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सरकार बनाने की तैयारी में है.

चुनाव परिणामों के अनुसार पार्टी को लगभग आधे मत और दो तिहाई बहुमत मिला है, जिससे सत्ता में वापसी का रास्ता साफ हुआ. वहीं जमात ने भी अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि नेशनल सिटिजन पार्टी तीसरे स्थान पर रही. ऐसे में सरकार गठन से पहले इन नेताओं के साथ हुई बातचीत को केवल औपचारिक शिष्टाचार मुलाकात माना जाए या राजनीतिक रणनीति का हिस्सा, यह सवाल उठने लगे हैं.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथग्रहण में PM मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

पार्टी की ओर से जारी संदेश में कहा गया, “ऐतिहासिक जीत के बाद अध्यक्ष ने जमात प्रमुख से शिष्टाचार मुलाकात की.” इसे चुनाव बाद की राजनीति में “सकारात्मक राजनीतिक शुरुआत” बताया गया. जमात की प्रतिक्रिया में कहा गया, “यह मुलाकात हमारे राष्ट्रीय राजनीतिक सफर का महत्वपूर्ण क्षण है.” साथ ही उम्मीद जताई गई कि यह संवाद आपसी सम्मान और जिम्मेदारी का नया अध्याय खोलेगा.

जमात-ए-इस्लामी ने क्या कहा?

बैठक के दौरान चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. बयान के अनुसार, “उन्होंने भरोसा दिलाया कि हिंसा की घटनाओं और विपक्षी समर्थकों और अल्पसंख्यक समुदायों को हुए नुकसान के मामलों पर कदम उठाए जा रहे हैं.” जमात ने कहा, “राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर हम सहयोग करेंगे, लेकिन मजबूत विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे.”

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने ‘भाई’ तारिक रहमान को भेजे फूल और मिठाई, BNP की जीत पर दी बधाई

तारिक रहमान ने नाहिद इस्लाम से भी मुलाकात की

इसके बाद तारिक रहमान ने नाहिद इस्लाम से भी मुलाकात की. यह पार्टी उस आंदोलन से उभरी थी जिसने शेख हसीना सरकार को हटाने में भूमिका निभाई थी और जिसे अंतरिम प्रशासन प्रमुख मुहम्मद यूनुस के समर्थन से राजनीतिक स्वरूप मिला.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *