{“_id”:”6993b6d049054d93be0cdf0a”,”slug”:”top-news-in-hindi-today-important-big-headlines-stories-2026-02-17″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Top News: मैक्रों-पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता, आज से CBSE बोर्ड की परीक्षा; बांग्लादेश में रहमान की ताजपोशी”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:01 AM IST
एक ही क्लिक पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 6
इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला
– फोटो : एक्स/एमईए
Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों मंगलवार को भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा 19 फरवरी तक चलेगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति और प्रथम महिला का मुंबई के हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। पढ़ें पूरी खबर

3 of 6
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
– फोटो : संवाद
आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार यानी आज से शुरू हो रही हैं। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 43 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। 10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। वहीं 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। बोर्ड के मुताबिक 10वीं में 25,08,319 छात्र पंजीकृत हैं, जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं में 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
सूर्य ग्रहण (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Solar eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, भारत में नहीं दिखेगा रिंग ऑफ फायर
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार, 17 फरवरी को लगेगा। यह एक विशेष प्रकार का चक्राकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे आम भाषा में रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 12:31 बजे शुरू होगा और लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक चलेगा। हालांकि यह दुर्लभ खगोलीय घटना दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगी, भारत में इसके दर्शन संभव नहीं होंगे क्योंकि उस समय सूर्य भारतीय क्षितिज के नीचे रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

5 of 6
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
– फोटो : एएनआई
Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी; मैदानों में बारिश के आसार, इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम के संयुक्त प्रभाव से 17 से 19 फरवरी के बीच उत्तर, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम के फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इसी बीच दक्षिण के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा, जबकि अंडमान-निकोबार और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर
