वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी काम को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें, नहीं तो आपकी आदत परिवार के सदस्य के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती हैं। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मिलकर काफी खुशी होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपनी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।
कर्क राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आप अपने कर्जों को भी काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि उनसे आपकी कहासुनी होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।




