Tue. Feb 17th, 2026

राखी सावंत ने पार की हदें, गुस्साए बिग बॉस ने दी सजा, बाउंसर्स ने घसीटकर शो से निकाला, चिल्लाईं…. – Rakhi sawant kicked out of bigg boss marathi guards throws her out of show shocking video tmovh

6993e4f37a384 rakhi sawant 174757727

रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 6 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की धमाकेदार एंट्री हुई थी. शो की टीआरपी को अप करने के लिए एक्ट्रेस को लाया गया. इसका मेकर्स और शो को फायदा भी हुआ. बीबी मराठी 6 की हर ओर चर्चा होने लगी. रियलिटी शो में आते ही राखी ने हंगामा शुरू कर दिया. लेकिन वो ड्रामा करते हुए हद पार कर गईं और फिर उनके खिलाफ मेकर्स ने बड़ा एक्शन लिया है.

राखी को किया शो से बाहर?
बीबी मराठी को नया प्रोमो सामने आया है जिसमें बिग बॉस को राखी पर गुस्सा करते हुए देखा जा सकता है. एक्ट्रेस के हंगामे से पूरा घर परेशान है. क्लिप में दिखाया गया कैसे राखी पूरा घर गंदा करती नजर आती हैं. बेड पर कचरा फेंकते हुए उन्हें देखा जाता है. इतना ड्रामा बिग बॉस से भी नहीं देखा गया और उन्होंने राखी पर एक्शन लेने का प्लान बनाया. वीडियो में बिग बॉस राखी को डांटते हुए कंफेशन रूम में बुलाते हैं. एक्ट्रेस बिग बॉस से माफी भी मांगती हैं, लेकिन वो जरा भी नहीं पिघलते.

बिग बॉस ने उनसे कहा- ये आपने घर का क्या हाल कर दिया है? आपने मेरे घर को बर्बाद कर दिया है. अब आपके खिलाफ एक्शन होगा. होस्ट ने भी आपके खिलाफ एक्शन लेने को कहा है. टीम आकर राखी को शो से बाहर निकालो. एक्ट्रेस बिग बॉस से पूछती हैं- मैंने क्या किया है? वो शो में रहने की बात करती हैं. मेकर्स से अपील करते हुए कहती हैं कि उन्हें बाहर ना निकालें. लेकिन तभी टीम के लोग आकर राखी को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. 2 बाउंसर आते हैं और राखी को घसीटकर बाहर निकालते दिखे. राखी चिल्लाते हुए कहती हैं- मुझे नहीं जाना….

ये प्रोमो देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं. कई यूजर्स का कहना है उन्हें ये सब स्क्रिप्टेड लग रहा है. मेकर्स ने शो का बज बनाने के लिए ये सब किया है. किसी ने कहा कि ये राखी और मेकर्स की मिली भगत लग रही है. अब क्या राखी सचमुच शो से बाहर होंगी या मेकर्स उन्हें दूसरा मौका देंगे, जल्द मालूम पड़ेगा. लेकिन इतना जरूर है राखी के इस हंगामे ने उन्हें फिर से वायरल कर दिया है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *