Wed. Feb 18th, 2026

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी, गद-गद होकर मैक्रों कहने लगे ‘जय हो’, पुतिन से लेकर अरब के शेख तक मान चुके लोहा

PM Modi Car 2026 02 c391a3ae2c37ef994c831dcde8c8b3f6

होमफोटोदेश

पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी, गद-गद होकर मैक्रों कहने लगे ‘जय हो’

Last Updated:

भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुंबई की जमकर तारीफ की. स्वागत समारोह के दौरान दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना बातचीत देखने को मिली. इस दौरान एक बार फिर पीएम मोदी की ‘कार डिप्लोमेसी’ चर्चा में आ गई, जब दोनों नेता एक ही कार में सफर करते नजर आए. चलिये डालते पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी पर एक नजर…

pm modi car diplomacy, Modi Macron Meet, मोदी कार डिप्लोमेसी, मोदी मैक्रो मुलाकात, India France relations, भारत फ्रांस संबंध, India France friendship, Narendra Modi Emmanuel Macron meeting, Modi car diplomacy, Mumbai diplomatic visit, international relations India, Modi foreign policy

मुंबई की सड़कों पर भारत-फ्रांस दोस्ती का यह नजारा लोगों का दिल जीत ले गया. फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालाबार हिल स्थित लोक भवन से ताज महल पैलेस होटल तक एक ही कार में यात्रा की. उनकी कार मरीन ड्राइव से होकर गुजरी, जिसे ‘क्वीन नेकलेस’ के नाम से भी जाना जाता है. इस खास पल की तस्वीरें जब राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया पर ‘Jai Ho!’ कैप्शन के साथ साझा कीं, तो इंटरनेट पर यह चर्चा का विषय बन गया. इससे यह संदेश गया कि भारत और फ्रांस के रिश्ते अब केवल कूटनीतिक दस्तावेजों तक सीमित नहीं, बल्कि गहरी और भरोसेमंद दोस्ती में बदल चुके हैं.

1771381558 G207phyXIAAytjN 2026 01 8a24d125550874b724103ac91af1ebf3

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी किसी राष्ट्राध्यक्ष के साथ एक ही कार में सफर करते दिखे हों. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टॉर्मर के भारत दौरे के दौरान भी दोनों नेता एक साथ कार में नजर आए थे. उस समय पीएम मोदी ने कहा था कि भारत-ब्रिटेन संबंध ‘नई ऊर्जा और गति’ के साथ आगे बढ़ रहे हैं. यह तस्वीर ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में दोनों नेताओं की भागीदारी से पहले ली गई थी.

Jordan's Crown Prince Al Hussein bin Abdullah II personally drove Narendra Modi to The Jordan Museum in Amman. Sharing the moment on social media, Modi wrote: “On the way to The Jordan Museum with His Royal Highness Crown Prince Al-Hussein bin Abdullah II.”

इसी तरह जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय ने अम्मान में पीएम मोदी को खुद कार चलाकर जॉर्डन म्यूज़ियम तक पहुंचाया था. इथियोपिया में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने भी पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें खुद होटल तक ले गए, रास्ते में साइंस म्यूज़ियम और फ्रेंडशिप पार्क में अनौपचारिक ठहराव भी किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

After Jordan, Abiy Ahmed, a Nobel Peace Prize laureate, personally welcomed Prime Minister Narendra Modi at Addis Ababa airport later the same day. Ahmed then drove Modi to his hotel, making an unscheduled stop en route at the Science Museum and Friendship Park, highlighting the warm and personal nature of the engagement.

इथियोपिया में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने भी पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें खुद होटल तक ले गए. रास्ते में उन्होंने पीएम मोदी को साइंस म्यूज़ियम और फ्रेंडशिप पार्क भी दिखाया था.

During Russian President Vladimir Putin’s visit to Delhi in December, he was once seen sharing a car ride with Indian Prime Minister Narendra Modi.

दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दिल्ली दौरे के दौरान उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार में सवारी करते हुए देखा गया था.

Modi Germany 2026 02 2d337c233fad43caa51a44d6f7d9cf98

वहीं जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने भारत दौरे के दौरान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक ही कार में सफर किया था. पीएम मोदी ने दोनों की साथ में यात्रा करते हुए एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारत और जर्मनी के बीच दोस्ती साझा मूल्यों, बड़े सहयोग और आपसी समझ के ज़रिए बढ़ती जा रही है.’

On Monday, Mohamed bin Zayed Al Nahyan arrived in the national capital for a brief visit of around two hours, during which Prime Minister Narendra Modi broke protocol to personally receive him at the airport.The two leaders shared a warm embrace, underscoring the close personal bond that has come to characterise India–United Arab Emirates relations in recent years. They then departed the airport together in the same car, with Modi later posting photographs of the ride on his official X handle, captioned: “Welcome, my brother.”

वहीं संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संक्षिप्त भारत दौरे के दौरान पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया और दोनों नेता एक ही कार में साथ रवाना हुए.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *