Oats Chilla Recipe: ओट्स को काफी हेल्दी माना जाता है, खासकर वजन घटाने वालों के लिए. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और कैलोरी कम होती है. लेकिन अगर आप रोज-रोज ओटमील खाकर बोर हो गए हैं तो आप ओट्स चीला ट्राई कर सकते हैं. यह हेल्दी होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो आइए जानते हैं कि ओट्स चीला बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे कैसे बनाया जाता है.
ओट्स चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
1 कप क्विक कुकिंग ओट्स या रोल्ड ओट्स
1 बड़ा चम्मच बेसन या सूजी
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
2 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
1/2 चम्मच जीरा
आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
एक चुटकी हल्दी
लगभग 1 कप पानी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
ओट्स चीला बनाएं कैसे?
- सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें.
- अब इस ओट्स पाउडर को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें सभी सब्जियां, मसाले, बेसन या सूजी डाल दें.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और स्मूद घोल तैयार करें.
- गैस पर नॉन-स्टिक तवा रखें और थोड़ा सा तेल या घी फैलाएं.
- अब घोल को तवे पर डालें और गोल आकार में फैला दें.
- चीले को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
- गरमागरम ओट्स चीला हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.
- यह ओट्स चीला टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और वजन घटाने वालों के लिए एक हेल्दी नाश्ता बन सकता है.
—- समाप्त —-
