Wed. Feb 18th, 2026

Ind Vs Ned Live Score:भारत को मिली दूसरी सफलता, हार्दिक पांड्या ने माइकल लेविट को पवेलियन भेजा – Ind Vs Ned T20 Live Score: Icc World Cup 2026 India Vs Netherlands Today Match Toss Scorecard Ball By Ball Upd

shavama thab a8d59bdb5c85a763fbf3adf25240633b

09:28 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को पहली सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।

09:07 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: नीदरलैंड की पारी शुरू

नीदरलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। माइकल लेविट और मैक्स ओदाऊद क्रीज पर मौजूद हैं।

08:51 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा

भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया।

08:37 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: शिवम-हार्दिक के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट पर 159 रन बना लिए हैं।

08:30 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: शिवम दुबे का 25 गेंदों में अर्धशतक

शिवम दुबे ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भारत ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 153 रन बना लिए हैं।

08:13 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: सूर्यकुमार 34 रन बनाकर आउट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

07:50 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका लोगन वान बीक ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया। वह 27 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। अब सूर्यकुमार यादव का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

07:24 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका भी आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

07:01 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: भारत को शुरुआती झटका

भारत को शुरुआती झटका आर्यन दत्त ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया। अभिषेक लगातार तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। अब ईशान किशन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।

06:38 PM, 18-Feb-2026

IND vs NED Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *