Wed. Feb 18th, 2026

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बवाल, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सहित 4 पर मुकदमा दर्ज – Uproar over Yadav Ji Ki Love Story film case filed against producer director and two others lclnt

6995f53e5afc8 photo screenshot 182200911

27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बढ़ते विरोध के बीच धनारी थाना पुलिस ने फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो-हीरोइन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. यादव समाज के कुछ लोगों ने मंगलवार को धनारी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि फिल्म में यादव समाज की आस्था और संस्कृति को गलत तरीके से दिखाया गया है. उनका कहना है कि फिल्म में एक यादव लड़की और दूसरे समुदाय के लड़के की प्रेम कहानी को आपत्तिजनक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की छवि खराब होती है और सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बुधवार को बहजोई कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि फिल्म को जिले के सिनेमाघरों में नहीं चलने दिया जाएगा.

अरविंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने फिल्म के प्रोड्यूसर संदीप तोमर, डायरेक्टर अंकित भड़ाना, हीरो विशाल मोहन और हीरोइन प्रगति तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है. फिल्म रिलीज से पहले ही निर्माता-निर्देशक और कलाकारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *