नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार को बंद रहेगा। अब विदेशी मुद्रा बाजार में शुक्रवार को लेनदेन होगा। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कारोबार होगा लेकिन पैसों और शेयर्स का लेन-देन आज नहीं होगा।
महाराष्ट्र में आज छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश है। सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहेंगे लेकिन सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से संचालित होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बाजार में सेटलमेंट हॉलिडे है लेकिन शेयर मार्केट बंद नहीं है।
बाजार में हमेशा की तरह शेयरों की खरीद-ब्रिकी होगी, बस पैसों और शेयर का लेन-देन (Settlement) आज नहीं होगा उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 19 फरवरी को सिर्फ महाराष्ट्र में ही बैंक बंद रहेंगे।
इस दिन राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है इसलिए मुंबई, नागपुर और बेलापुर समेत महाराष्ट्र की सभी बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
