Thu. Feb 19th, 2026

Yamuna Biodiversity Park and peaceful parks tranquility best tourist spot in delhi

HYP 5773638 1771490833690 2 cropped 2026 02 876ae236a254140c0a9b9280edfc5cf9

होमताजा खबरDelhi

भीड़ से दूर, हरियाली के बीच सुकून! दिल्ली के ये पार्क बना देंगे वीकेंड खास

Last Updated:

Best Tourist Spot In Delhi: दिल्ली की भागदौड़ और शोर-शराबे के बीच अगर आप भी सुकून के चंद पल तलाश रहे हैं, तो ये 5 पार्क आपके लिए परफेक्ट वीकेंड गेटवे हो सकते हैं. यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क से लेकर अरावली की पहाड़ियों तक, जानिए दिल्ली के उन ठिकानों के बारे में जहां प्रकृति की गोद में आपकी सारी थकान मिट जाएगी.

ख़बरें फटाफट

भीड़ से दूर, हरियाली के बीच सुकून! दिल्ली के ये पार्क बना देंगे वीकेंड खासZoom

दिल्लीः दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप वीकेंड पर सुकून के कुछ पल तलाश रहे हैं, तो जरूरी नहीं कि हमेशा भीड़भाड़ वाले मशहूर गार्डन ही जाएं. राजधानी में कई ऐसे शांत और कम चर्चित पार्क हैं, जहां हरियाली, खुला आसमान और प्राकृतिक माहौल आपको मानसिक राहत दे सकता है.तो इस वीकेंड अगर आप भीड़ नहीं, बल्कि सुकून चुनना चाहते हैं, तो इन शांत पार्कों का रुख जरूर करें. दिल्ली का यह हरा-भरा चेहरा आपको नई ऊर्जा से भर देगा.

Yamuna Biodiversity Park 
सबसे पहले बात करते हैं Yamuna Biodiversity Park की. वजीराबाद के पास स्थित यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे, तितलियां और पक्षियों की आवाज आपको शहर के शोर से बिल्कुल अलग दुनिया में ले जाती है. मॉर्निंग वॉक और नेचर फोटोग्राफी के लिए यह जगह बेहतरीन है.

Smriti Van
साउथ दिल्ली की ओर रुख करें तो Smriti Van एक शांत और भावनात्मक माहौल वाला पार्क है. वसंत कुंज स्थित इस हरियाली भरे स्थल पर लंबी पगडंडियां और खुले लॉन हैं, जहां बैठकर आप किताब पढ़ सकते हैं या बस खुद के साथ कुछ पल बिता सकते हैं.

Aravalli Biodiversity Park
अगर आप दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के आसपास हैं, तो Aravalli Biodiversity Park एक शानदार विकल्प है. अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा यह पार्क जंगल जैसा अनुभव देता है. यहां ट्रेल वॉक और बर्ड वॉचिंग का अलग ही आनंद है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रकृति के करीब रहना पसंद करते हैं.एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यहां ट्रैकिंग और नेचर वॉक शानदार अनुभव है. सुबह के समय यहां की हवा बेहद ताजगी भरी होती है.

District Park Paschim Vihar
वहीं पश्चिमी दिल्ली में District Park Paschim Vihar फैमिली के साथ समय बिताने के लिए अच्छा स्थान है. यहां खुला मैदान, बच्चों के खेलने की जगह और कम भीड़ इसे वीकेंड पिकनिक के लिए बेस्ट जगह बनाती है.

Millennium Indraprastha Park 
इसके अलावा सराय काले खां के पास स्थित Millennium Indraprastha Park भी शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यमुना किनारे स्थित यह पार्क सनसेट के समय बेहद खूबसूरत दिखता है.शाम के समय यहां से दिखाई देने वाला सूर्यास्त बेहद खूबसूरत होता है, जो फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *