Sun. Mar 22nd, 2026

KGMU लव जिहाद प्रकरण में चर्चा में आए सैयद अब्बास के खिलाफ जांच शुरू, सरकार ने बनाई समिति – up government forms committee probe kgmu osd syed abbas LCLAR

699738ca3e834 kgmu professor suspended sexual harassment resident doctor complaint 122133671

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति कार्यालय में तैनात रहे ओएसडी सैयद अब्बास के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है. यह मामला लव जिहाद प्रकरण के दौरान चर्चा में आया था. 

सैयद अब्बास पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने एक आरोपी डॉक्टर को बचाने की कोशिश की. इसके अलावा कुछ धार्मिक संगठनों और आयोजकों ने भी आरोप लगाए थे कि केजीएमयू परिसर में धार्मिक आयोजन कराए जा रहे थे. इन आरोपों के बाद यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना रहा.

सैयद अब्बास के खिलाफ यूपी सरकार ने गठित की जांच समिति

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन ने अपने आंदोलन के दौरान सैयद अब्बास की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए थे. संगठन का कहना था कि उन्हें नियमों के विरुद्ध कुलपति कार्यालय में तैनात किया गया था. आरोप लगाया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी और नियमानुसार नहीं अपनाई गई.

आरोपी डॉक्टर को बचाने और धार्मिक आयोजनों के लगे थे आरोप

संगठन ने इस मुद्दे को लेकर प्रशासन के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी और कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने सैयद अब्बास को चुपचाप उनके पद से हटा दिया था. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति बना दी है. समिति आरोपों और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी. सरकार के इस कदम के बाद केजीएमयू से जुड़े इस प्रकरण में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है.
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *