नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 70 से अधिक देशों ने साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए और आज सम्मेलन के औपचारिक समापन पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। वहीं, अमेरिका में 10% वैश्विक टैरिफ की घोषणा ने व्यापार जगत में हलचल मचा दी है; सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तिलमिलाए ट्रंप ने रद्द किए गए टैरिफ के स्थान पर सभी देशों पर नया शुल्क लागू करने की घोषणा की। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत-इस्राइल संबंध भी चर्चा में रहे; पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारत को बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश बताया। इसके अलावा, सोशल मीडिया को लेकर नया विवाद उठ खड़ा हुआ है, क्योंकि आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन पर सरकार विचार कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 11
एआई शिखर सम्मेलन
– फोटो : ANI
आज सम्मेलन के औपचारिक समापन पर होगा जारी
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाले सभी प्रमुख देशों ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 के साझा घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वैष्णव ने कहा, 70 से अधिक देश पहले ही घोषणापत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और यह संख्या 80 के पार जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, दुनिया भारत को सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विश्वसनीय भागीदार मानती है। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
– फोटो : Amar Ujala Graphics
ट्रंप टैरिफ: सभी देशों पर 10% वैश्विक शुल्क का एलान
अमेरिकी राजनीति में टैरिफ को लेकर घमासान और तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के बाद कड़े तेवर दिखाते हुए सभी देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त वैश्विक टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। ट्रंप ने साफ कहा कि वह आज ही एक नया कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा आज मैं धारा 122 के तहत 10% वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश साइन करूंगा। यह पहले से वसूले जा रहे सामान्य शुल्कों के अतिरिक्त होगा। पढ़ें एक क्लिक पर…

4 of 11
मौसम
– फोटो : अमर उजाला
Weather: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा
देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान मौसम के सक्रिय रहने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत में तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 21 से 23 फरवरी के बीच दक्षिण तमिलनाडु व केरल एवं माहे के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही समुद्री क्षेत्रों में हालात ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

5 of 11
इस्राइल पीएम नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : X-@narendramodi
पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल- नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से उत्साहित उनके इस्राइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश है। इस्राइल अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन मजबूत कर रहा है। नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) के कैडेट के दीक्षांत समारोह में कहा, इस्राइल बुराई के खिलाफ निवारक उपाय करता है। इसलिए, क्षेत्र में खतरों को बेअसर करने के लिए आवश्यकतानुसार, समय-समय पर कार्रवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर…
