Sat. Feb 21st, 2026

Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo And Tu Yaa Main Collection On Friday – Entertainment News: Amar Ujala

bkasa oifasa kalkashana d1f734c831f155fc1377953886171a01


सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में लगी हुई हैं। एक ओर जहां ‘अस्सी’ जैसी समाज के मुद्दे पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है। वहीं दूसरी ओर ‘दो दीवाने सहर में’ जैसी एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इससे पहले ‘ओ रोमियो’ जैसी एक्शन लव स्टोरी और ‘मैं या तू’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध हैं। अब जानते हैं कि ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ का कैसा बीता पहला दिन? दर्शकों को पसंद आईं या नहीं ये दोनों फिल्में।




Trending Videos

Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo And Tu Yaa Main Collection On Friday

अस्सी
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


अस्सी

अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन सिर्फ 1 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। ऐसे में कहीं न कहीं ये सोचने की बात है कि अच्छे कंटेंट वाली फिल्में तारीफ और अच्छे रिव्यू के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर सफल क्यों नहीं हो पाती। अब देखना ये है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आती है या नहीं।


Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo And Tu Yaa Main Collection On Friday

दो दीवाने सहर में
– फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur


दो दीवाने सहर में

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ की शुरुआत भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी ही रही। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 1.25 करोड़ रुपए की ही कमाई की। हालांकि, फिल्म ‘अस्सी’ से आगे रही। लेकिन ‘दो दीवाने सहर में’ को भी क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। देखना है कि फिल्म वीकेंड पर किस तरह की कमाई कर पाती है।


Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo And Tu Yaa Main Collection On Friday

ओ रोमियो
– फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor


ओ रोमियो

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाई है। अब आठवें दिन अपने दूसरे शुक्रवार को ‘ओ रोमियो’ ने 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े दोनों हालिया रिलीज फिल्मों से अधिक हैं। इस तरह से 8 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब 49.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।


Box Office Collection Assi Do Deewane Seher Mein O Romeo And Tu Yaa Main Collection On Friday

फिल्म ‘तू या मैं’
– फोटो : X


तू या मैं

शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही संघर्ष करती रही। यही कारण रहा कि फिल्म आठ दिनों में कोई कमाल नहीं दिखा पाई। अब आठवें दिन अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 20 लाख रुपए की कमाई की। इस करह से आठ दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 4.65 करोड़ रुपए ही हो पाया है।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *