रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ टेलीकास्ट होते ही लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. उस समय ‘रामायण’ के लीड एक्टर्स काफी फेसम थे. लेकिन फिर वक्त बदला और धीरे-धीरे ‘रामायण’ के किरदार गुमनामी में खो गए. इन्हीं सितारों में से एक थे अंगद का किरदार निभाने वाले एक्टर बशीर खान हैं.
कहां हैं बशीर खान?
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में बाली और तारा के बेटे अंगद का रोल एक्टर बशीर खान ने अदा किया था. इस किरदार ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया था. अंगद के रोल में उनका एक सीन आज भी दर्शकों के जहन से निकला नहीं है. जब वो रावण के दरबार में मजबूती से खड़े हो गए और कोई भी उन्हें हिलाने की हिम्मत नहीं कर सका. पूरे सीन में उनका दृढ़ संकल्प, शक्ति और व्यक्तित्व दिखा.
कोविड के समय जब रामायण को दूरदर्शन पर दोबार टेलीकास्ट किया गया, तो दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं था. क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने अंगद की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि था कि यहीं से मुझे अपनी बल्लेबाजी की प्रेरणा मिली. पैर हिलाना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है. रामायण के अलावा बशीर खान ने ‘महाभारत’ और ‘श्री कृष्ण’ में भी काम किया और अपनी एक्टिंग दमदार छाप छोड़ी.
बशीर खान ने जिस संजदगी के साथ अंगद का रोल निभाया, वो देखकर हर कोई उनका कायल हो गया. टीवी शोज के वो फिल्मों में भी नजर आए, लेकिन असली पहचान उन्हें रामायण ने दी.
हुए गुमनाम
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बशीर खान को काम की तलाश थी. लेकिन उन्हें कोई अच्छा ब्रेक नहीं मिल रहा था. इसके बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर हो गए. आज वो कहां हैं इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन फैन्स आज भी उन्हें उनके अंगद के रोल के लिए याद करते हैं. उम्मीद करते हैं कि बशीर खान जल्द ही स्क्रीन पर कमबैक करके फैन्स को सरप्राइज देंगे. क्योंकि एक अच्छे एक्टर का यूं गुमनाम हो जाना दिल तोड़ने वाला है.
—- समाप्त —-
