Sat. Feb 21st, 2026

कूकर और तवे से पड़ोसी ने ले ली सीमा की जान:लाश के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल, कई दिनों से नहीं नहाया था कातिल – Woman Brutally Murdered With Cooker And Pan In Chandigarhs Dadwa Village Neighbour Youth Arrested

mataka ka pata cef769ed67b992943b05cd4bf809693b

संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: विकास कुमार

Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST

परिजनों के अनुसार आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने कूकर और तवे से ताबड़तोड़ वार किए। गले और शरीर पर गहरे घाव मिले हैं। आरोप है कि महिला के मुंह कपड़े ठूंस दिए।


Woman brutally murdered with cooker and pan in Chandigarhs Dadwa village neighbour youth arrested

मृतका का पति
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

चंडीगढ़ स्थित दड़वा गांव में शनिवार दोपहर 1 बजे सनसनीखेज वारदात में 35 वर्षीय सीमा की उसके पड़ोस में रहने वाले युवक विनोद ने कूकर और तवे से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी अंदर से कुंडी लगाकर कमरे में घुसा और वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद भी वह खून से लथपथ महिला के पास बेड पर बैठकर उसका मोबाइल चलाता रहा। सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी सतनाम सिंह और दड़वा चौकी प्रभारी रवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *