Sun. Feb 22nd, 2026

खरसिया पुलिस ने कबाड़ से भरे दो ट्रकों को लावारिस हालत में किया जब्त

3abfb32bbce4262117b9ff77a98fed6a 585675032

रायगढ़। रायगढ़ जिला में खरसिया पुलिस ने बीती देर रात कबाड़ से भरी दो ट्रकों को लावारिश हालात में जब्त किया है। जब दोनो ट्रक एंट्री के लिए प्लांट के मुख्य गेट पर लगी थी। पुलिस कबाड़ियों और ट्रक मालिको की पतासाजी में जुट गई है।इसके साथ ही फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ जारी है।

खरसिया पुलिस काे बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का कबाड़ ट्रकों के जरिए फैक्ट्री तक पहुंचाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो स्काई फैक्ट्री के गेट के पास खड़े दो ट्रक संदिग्ध हालत में मिले। ट्रकों में भरे कबाड़ के संबंध में मौके पर कोई भी व्यक्ति वैध दस्तावेज या मालिकाना दावा पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया।

पुलिस अब इस पूरे मामले में कबाड़ी गिरोह और ट्रक मालिकों की तलाश में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि यह कबाड़ चोरी का हो सकता है, जिसे फैक्ट्री में खपाने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल खरसिया पुलिस जब्त किए गए ट्रकों और कबाड़ की जांच कर रही है, साथ ही कबाड़ियों और ट्रक चालकों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *