Mon. Feb 23rd, 2026

बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, पत्नी पर संदेह, इलाके में फैली सनसनी

c6ca6b5f18faf73073cf367ff240d2bf 1763626365 1

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठली (लेफुआटोली) गांव में चरित्र संदेह के चलते एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जिले की पुलिस से प्राप्त विज्ञप्ति के अनुसार, थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित बीरकुंवर चेरवा (30वर्ष ) पिता हवल चेरवा, निवासी कोठली (लेफुआटोली), थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज है।

प्रार्थी सकुल राम चेरवा (25वर्ष ) ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 फरवरी की रात करीब 8 बजे उसका चचेरा भाई बीरकुंवर उसके घर आया और दरवाजा खुलवाया। बाहर निकलने पर बीरकुंवर ने बताया कि, उसकी पत्नी घर में नहीं है और संदेह जताया।

इसी दौरान उसने यह भी कहा कि उसने अपने पिता को मार दिया है। सूचना पर जब परिजन उसके घर पहुंचे तो हवल चेरवा घर के ढाबे में खून से लथपथ पड़े मिले। उनके सिर, दाहिने कान और घुटने के पास गंभीर चोटें थीं। उन्हें तत्काल शंकरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि बीरकुंवर अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर संदेह करता था। 21 फरवरी की शाम उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर बस्ती की ओर चली गई। शाम करीब 7:45 बजे बीरकुंवर घर लौटा और पत्नी के नहीं मिलने पर पिता हवल चेरवा से पूछताछ करने लगा।

आरोप है कि गुस्से में उसने लकड़ी के गेड़े से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

 

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *