Tue. Feb 24th, 2026

Gold-silver Price:आज सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; जानें सोने-चांदी का ताजा भाव – Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold And Silver Price Mcx Rates News Gold

sana catha ka bhava 5a963212486f74584691a3d8f6f8f442

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए गहने खरीदना मुश्किल होता जा रहा है। 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ₹1,61,668 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी करीब ₹2,65,350 प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

कीमतों में आई इस तूफानी तेजी ने निवेशकों और खरीदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। खासकर शादी के सीजन और निवेश के लिहाज से सोने-चांदी की मांग पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती खरीदारी, सुरक्षित निवेश की मांग और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना हुआ है।

इस बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने स्पष्ट किया है कि सरकार और केंद्रीय बैंक सोने-चांदी की कीमतों और बढ़ते आयात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वित्त मंत्री के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती खरीदारी और वैश्विक कारकों के चलते कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

हालांकि वैश्विक बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान तनाव के दबाव में कॉमेक्स गोल्ड अपने तीन सप्ताह के उच्च स्तर से नीचे फिसल गया। स्पॉट गोल्ड करीब 1.5% गिरकर 5,150.38 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 1.1% गिरकर 5,170.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली और स्पॉट सिल्वर 3.1% टूटकर 85.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि इससे एक दिन पहले यह दो सप्ताह के उच्च स्तर पर था।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *