Tue. Feb 24th, 2026

चित्रकूट में 17.56 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा पर्यटक सुविधा केंद्र, सुविधाएं होंगी ऐसी की 5 स्टार होटल हो जाएंगे फेल!

HYP 5780597 1771831416020 2

धर्म नगरी चित्रकूट जिसे प्रभु श्रीराम की तपोस्थली के रूप में जाना जाता है, अब पर्यटन सुविधाओं के लिहाज से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है. हर साल लाखों श्रद्धालु राम की स्मृतियों से जुड़े इस पावन स्थल पर पहुंचते हैं, लेकिन ठहरने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, अब इस समस्या के समाधान की दिशा में पर्यटन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है.

एक साथ रुक सकेंगे 200 लोग

चित्रकूट के सोनेपुर रोड पर 17.56 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस सुविधा केंद्र में एक साथ 200 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी. सुविधा केंद्र में रुकने के अलावा चार वीआईपी गेस्ट रूम भी तैयार किए जाएंगे, ताकि देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

होंगी कई सुविधाएं

वहीं पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना सिर्फ रुकने की व्यवस्था तक सीमित नहीं है, यहां एक बड़ा मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक सम्मेलन और संगोष्ठियां आयोजित की जा सकेंगी.

साथ ही एक विशाल सत्संग हॉल भी तैयार होगा जहां श्रद्धालु भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक आयोजनों में भाग ले सकेंगे. परिसर में डायनिंग हॉल, आधुनिक रसोईघर, चार व्यावसायिक दुकानें, पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा के लिए गार्ड रूम का निर्माण भी शामिल है.

स्थानीय युवाओं को भी मिलेगा रोजगार

उन्होंने आगे की जानकारी में बताया कि पूरे क्षेत्र को बाउंड्री वॉल से सुरक्षित किया जाएगा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि रात के समय भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण और संचालन से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसके साथ ही आसपास होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानें खुलने से जिले के लोगों को भी लाभ होगा.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *