अररिया ।जिला के भद्रेश्वर स्थित मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल मैदान मे खेलो बिहार पुलिस सप्ताह के तहत प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच मंगलवार को फुटबॉल मैच खेला गया,जिसमें दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रा पर समाप्त हो गया।फुटबॉल मैच का आयोजन क्षेत्रीय रचनात्मक विकास मंच के संयोजक मनोज कुमार जायसवाल और संरक्षक सूर्यनारायण पटेल की ओर से किया गया।मैच का उद्घाटन एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने किया।
नागरिक एकादश की ओर से टीम के कप्तान जदयू नेता रमेश सिंह और उप कप्तान सूरज कुमार सोनू रहे,जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से कप्तानी एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और उप कप्तानी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह ने की।आयोजित फ्रेंडली मैच में दोनों ओर से खेल रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।प्रशासन की ओर से एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह,बीडीओ संजय कुमार,सीओ पंकज कुमार बीपीआरओ शशि रंजन, कांस्टेबल सुधीर कुमार,राजकुमार सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।जबकि नागरिक एकादश की ओर से रमेश सिंह,मनोज जायसवाल, सूरज कुमार सोनू,मीर गुड्डू अली,ब्रजेश राय,अशोक मंडल, साहिल यादव, पंकज मिश्र, सौरव कुमार,उज्वल मिश्रा, अभिषेक कुमार,अंकित कुमार, ऋषि सिंह खिलाड़ी के रूप में खेला।रेफरी की भूमिका रंजीत रंजन ने निभाई।
मौके पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने कहा कि फुटबॉल खेल स्वस्थ तन और स्वस्थ मन को बढ़ावा देता है।शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है।वहीं एनसीपी नेता मनोज जयसवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा खेलो बिहार के आयोजन से जनता और पुलिस के बीच पारस्परिक संबंध और मजबूती को बढ़ावा देता है।
