Tue. Feb 24th, 2026

इस नस्ल की बकरी का करें पालन, साल में होगी तीन गुना कमाई, कम लागत में ज्यादा मुनाफा,एक्सपर्ट से जानें सबकुछ

HYP 5783499 video 20260224 180850 2

होमताजा खबरकृषि

इस नस्ल की बकरी का करें पालन,साल में होगी तीन गुना कमाई, एक्सपर्ट से जानें नाम

Last Updated:


Goat Farming: बकरियों की कई अच्छी नस्लें हैं, जिनसे किसान पालन शुरू कर सकते हैं.इनमें सिरोही, जमुनापारी, बीटल और ब्लैक बंगाल जैसी नस्लें शामिल हैं. हर नस्ल की अपनी खासियत होती है, लेकिन झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए ब्लैक बंगाल नस्ल सबसे बेहतर मानी जाती है

आजकल कई किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं. पहले किसान केवल धान, गेहूं या सब्जी की खेती पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब वे खेती के साथ गाय पालन, बकरी पालन और मुर्गी पालन भी कर रहे हैं. इससे उन्हें एक ही समय में दो स्रोतों से कमाई होती है और मुनाफा भी लगभग दोगुना हो जाता है. खासकर छोटे और सीमांत किसानों के लिए बकरी पालन बहुत फायदेमंद साबित हो रहा है, क्योंकि इसमें लागत कम और लाभ अच्छा मिलता है.

क्या कहते है कृषि विज्ञान केंद्र के पशु चिकित्सक :
देवघर के कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थापित पशु चिकित्सा डॉक्टर पूनम सोरेन बताती हैं कि बकरी पालन शुरू करने से पहले सही जानकारी होना जरूरी है. कई किसान बकरी पालन करना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि शुरुआत कैसे करें और कौन-सी नस्ल उनके लिए बेहतर होगी.सही नस्ल का चुनाव और सही देखभाल ही मुनाफे की कुंजी है. अगर किसान शुरुआत से ही सही तरीके अपनाएं, तो कम समय में अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं.

कई नस्ल की बकरिया है बेहतर :
डॉक्टर पूनम सोरेन के अनुसार बकरियों की कई अच्छी नस्लें हैं, जिनसे किसान पालन शुरू कर सकते हैं.इनमें सिरोही, जमुनापारी, बीटल और ब्लैक बंगाल जैसी नस्लें शामिल हैं. हर नस्ल की अपनी खासियत होती है, लेकिन झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के लिए ब्लैक बंगाल नस्ल सबसे बेहतर मानी जाती है.इस नस्ल की बाजार में काफी मांग रहती है. इसके मांस की गुणवत्ता अच्छी होती है, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिलती है.

ब्लैक बंगाल है बेहद खास :
ब्लैक बंगाल नस्ल की एक खास बात यह भी है कि इसमें बीमारियां कम होती हैं.इसकी देखभाल का खर्च भी ज्यादा नहीं आता.यह नस्ल स्थानीय वातावरण में आसानी से ढल जाती है.कम चारे में भी यह अच्छी तरह बढ़ती है. यही कारण है कि छोटे किसानों के लिए यह नस्ल ज्यादा फायदेमंद साबित होती है. कम लागत और ज्यादा मांग के कारण इससे अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

शेड का करे सही इंतेज़ाम :
बकरी पालन शुरू करते समय बाड़ा या शेड का सही इंतजाम करना बहुत जरूरी है. बकरियों के रहने की जगह मचाननुमा होनी चाहिए, यानी जमीन से थोड़ी ऊंची. इससे बकरियों का मल नीचे गिर जाता है और उनके बैठने की जगह साफ रहती है. गंदगी से बीमारियां फैलती हैं, इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. बकरियों को ज्यादा पानी या नमी वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें बीमारी हो सकती है.

बकरियों के लिए चारागाह जरुरी :
बकरी पालन के लिए एक छोटा चारागाह होना भी जरूरी है, जहां बकरियां खुलकर घूम सकें और हरा चारा चर सकें. शुरुआत में तीन से चार बकरियों से काम शुरू करना बेहतर होता है. धीरे-धीरे अनुभव बढ़ने पर संख्या बढ़ाई जा सकती है. समय-समय पर टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है, ताकि बकरियां स्वस्थ रहें. अगर किसान इन बातों का ध्यान रखें, तो बकरी पालन से निश्चित रूप से अच्छा और स्थिर मुनाफा कमाया जा सकता है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *