Wed. Feb 25th, 2026

हिमाचल प्रदेश:मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत, दोस्तों के साथ आया था घूमने – Himachal Suspicious Death Of Grandson Of Former Jharkhand Cm Champai Soren In Manali

jharakhada ka parava makhayamatara capaii saranapata vara sarana fail fata a3ba47b8c0f2bf16177f98a86

पर्यटन नगरी के एक होमस्टे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की मौत हो गई है। सोमवार दोपहर को वह बिस्तर से गिरा। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos



जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि सिविल अस्पताल एक पर्यटक मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने  मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मनाली घूमने आया था।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *