Thu. Feb 26th, 2026

Pm Modi Israel Visit:इस्राइल में भी दिखी Pm मोदी की कार डिप्लोमेसी, पारंपरिक भारतीय परिधान में दिखे नेतन्याहू – Pm Narendra Modi Two Days Visit Israel India Strategic Partnership Benjamin Netanyahu Live Updates

pm narendra modi two days visit israel india strategic partnership benjamin netanyahu live updates 0

01:17 AM, 26-Feb-2026

मैंने पीएम मोदी को चौंका दिया- हिंदी में नेतन्याहू ने किया ट्वीट

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को चौंका दिया।’

 

12:50 AM, 26-Feb-2026

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने देखी प्रदर्शनी

इस्राइल की राजधानी यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक टेक्नोलॉजी और इनोवेशन प्रदर्शनी में शामिल हुए।

 

12:45 AM, 26-Feb-2026

इस्राइल में भी पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी

इस्राइल दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें वे इस्राइली पीएम बेंजमिन नेतन्याहू के साथ एक कार में सवार दिखे। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- ‘नेसेट में मेरे भाषण के बाद, पीएम नेतन्याहू और मैं एक एग्जिबिशन देखने जा रहे हैं, जो टेक्नोलॉजी की दुनिया में हुई तरक्की को दिखाएगी।’

 

10:04 PM, 25-Feb-2026

विपक्षी सांसदों ने नेतन्याहू के भाषण का बायकॉट किया

संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने पीएम मोदी के भाषण के लिए रखे गए विशेष सत्र में सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष इसहाक एमिट को आमंत्रित नहीं किया। इस फैसले के विरोध में विपक्षी सांसद सत्र की शुरुआत में ही सदन से बाहर चले गए। जब विपक्षी सांसद बाहर गए तो उनकी खाली सीटों पर सत्तापक्ष के पूर्व सांसद आकर बैठ गए। कई विपक्षी दलों ने बयान जारी कर कहा कि वे प्रधानमंत्री नेतन्याहू के भाषण में शामिल नहीं होंगे और केवल तब सदन में लौटेंगे जब नरेंद्र मोदी बोलना शुरू करेंगे।

10:00 PM, 25-Feb-2026

हमारे त्योहार भी एक-दूसरे से मेल खाते हैं: पीएम मोदी

नेसेट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारे त्योहार भी एक-दूसरे से मेल खाते हैं। आप लोग हनुक्का मनाते हैं और मोमबत्तियां जलाते हैं। उसी समय पर हम लोग दिवाली मनाते हैं। भारत रंगों के साथ होली मनाता है। इसी दौरान इस्राइल पुरिम का त्योहार मनाता है।

09:59 PM, 25-Feb-2026

एफटीए पर वार्ता के लिए कड़ी मेहनत कर रही हमारी टीमें: पीएम मोदी

इस्राइली संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों में भारत ने अन्य देशों के साथ कई अहम व्यापार समझौते किए हैं। हमारी टीमें महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

09:54 PM, 25-Feb-2026

भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के डर के बिना रहता है यहूदी समुदाय: पीएम मोदी

नेसेट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले महीने दुनिया ने अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस (इंटरनेशनल होलोकास्ट रिमेंबरेंस डे) मनाया। होलोकास्ट मानवता के सबसे काले अध्यायों में से एक है। फिर भी उन उथल-पुथल भरे वर्षों में भी मानवता के कुछ कार्य उल्लेखनीय थे। जाम साहब के नाम से मशहूर गुजरात के नवानगर के महाराजा ने पोलिश बच्चों को शरण दी, जिनमें यहूदी बच्चे भी शामिल थे, जिनके पास जाने के लिए और कोई जगह नहीं थी। उन्होंने कहा, यहूदी समुदाय भारत में उत्पीड़न या भेदभाव के डर के बिना रहते आए हैं। वे अपने धर्म का पालन करते हैं और समाज में पूरी तरह से भाग लेते हैं। यह उपलब्धि हमारे लिए गर्व का स्रोत है।

09:50 PM, 25-Feb-2026

भारत और इस्राइल दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं: पीएम मोदी

इस्राइली संसद में पीएम मोदी ने कहा, भारत और इस्राइल दोनों ही प्राचीन सभ्यता हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि हमारे सभ्याताओं में कई समानताएं हैं। इस्राइली सभ्यता में तिकुल ओलाम का सिद्धांत है। भारत में यह वसुधैव कुटंबकम है। हमारे लिए दुनिया एक परिवार की तरह है।

09:45 PM, 25-Feb-2026

PM Modi Israel Visit: भारत की संसद ने इस्राइल के लिए संसदीय समूह बनाया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत की संसद ने इस्राइल के लिए एक संसदीय समूह बनाया है।

09:44 PM, 25-Feb-2026

आयुर्वेद में भी इस्राइल की रुचि बढ़ रही: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस्राइली संसद को संबोधित करते हुए कहा, जब मैं पहली बार 2006 में इस्राइल आया था, तब यहां चुनिंदा योग के केंद्र थे। आज यहां के हर पड़ोस में योग साधना की जा रही है। मुझे बताया गया है कि आयुर्वेद में भी इस्राइल की रुचि बढ़ रही है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *