Thu. Feb 26th, 2026

सनकी आशिक ने परीक्षा देकर लौट रही लड़की पर बांके से किया वार, शादी से इंकार पर बौखलाया था शख्स – Hardoi Student attacked on head of girl with a stick for denying marriage lcltm

699fd08bae9dc hardoi 264804982

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एकतरफा प्रेम में इंटरमीडिएट की छात्रा पर बांके से जानलेवा हमला करने वाले सिरफिरे युवक को पुलिस ने महज 9 घंटे के भीतर मुठभेड़ में दाहिने घुटने में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया. शादी से इनकार करने पर बौखलाए आरोपी ने परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर उसके सिर पर बांके से ताबड़तोड़ वार किए थे.गंभीर हालत में छात्रा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. 

वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर बांका बरामद करने निकली, लेकिन रास्ते में उसने सिपाही की सरकारी इंसास राइफल छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी कार्रवाई में गोली उसके घुटने में लगी और वह धर दबोचा गया. इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज और हेड मुहर्रिर को बुधवार को निलंबित किया गया था

थाना कोतवाली लोनार क्षेत्र के एक गांव की 18 साल की छात्रा बुधवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर सहेली के साथ बाइक से घर लौट रही थी.तभी असलापुर निवासी पंकज ने जगदीशपुर गांव के बाहर उसकी बाइक रुकवाई और बांके से सिर पर हमला कर दिया.छात्रा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी और आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया.

परिजनों का आरोप है कि पंकज लंबे समय से शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर लगातार परेशान कर रहा था. इसकी लिखित शिकायत पहले ही कोतवाली लोनार में दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़े और यह वारदात हो गई.घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज रामबली और हेड कांस्टेबल अजीत कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज करके आरोपी को हिरासत में लिया था. 

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर जगदीशपुर रोड पर बांका बरामद करने गयी थी जहां पर खेत में उसने एक सिपाही की इंसास राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने घुटने में गोली लगी. पुलिस ने मौके से बांका बरामद कर आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां वह पुलिस निगरानी में है.महज 9 घंटे पहले तक जो सिरफिरा आशिक छात्रा को लहूलुहान कर फरार था,अब अस्पताल के बिस्तर पर है.

 
 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *