Sun. Mar 1st, 2026

पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में NSUI ने मारी बाजी, गोपालगंज में खौलते पानी में गिरी बच्ची की मौत

होमताजा खबरbihar

Live: पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में NSUI ने मारी बाजी, देखें बिहार के ताजा समाचार

Last Updated:

Bihar Top News Live: पटना विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आ गया. इसमें एनएसयूआई ने बाजी मारी है. अध्यक्ष पद पर शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत दर्ज की है. उधर, गोपालगंज में हादसा हो गया. घर में खेल रही बच्ची गर्म पानी में गिर गई, झुलस जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बिहार के ताजा समाचार यहां पढ़ें.

Live: पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में NSUI ने मारी बाजी, देखें बिहार के ताजा समाचारZoom

बिहार समाचार.

Bihar Top News Live: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में NSUI ने बाजी मारी. अध्यक्ष और महासचिव के पद पर जीत हासिल की है. एनएसयूआई अध्यक्ष शांतनु शेखर और महासचिव पद पर खुशी कुमारी ने जीत हासिल की. शांतनु को 2896 मत मिले. छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 मत मिले हैं. एबीवीपी की अनुष्का कुमारी 924 वोट मिले हैं. 2164 मतों के साथ खुशी कुमारी nsui महासचिव बनीं. वहीं, एबीवीपी के खाते में संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष का पद गया. संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी के अभिषेक कुमार और कोषाध्यक्ष पर हर्ष वर्धन ने जीत दर्ज की. निर्दलीय शिफत फैज उपाध्यक्ष बनीं. उधर, गोपालगंज में चावल बनाने के लिए किए जा रहें गर्म पानी में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव की है. बताया जाता है कि बच्ची की मां किचन में चावल बनाने के लिए पानी गर्म किया था, जिसमें खेलते हुए बच्ची गिर गयी और झुलस गयी. परिवार के लोगों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई. बिहार के ताजा समाचार जानने के लिए News18 से जुड़े रहें.

About the Author

authorimg

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *