Sun. Mar 1st, 2026

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में हाई अलर्ट, ड्रोन कैमरो से रखी जाएगी नजर – High alert in UP after death of ayatollah ali khamenei lclnt

69a486bddb92a photo screengrab 013432372

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. लखनऊ समेत कई शहरों में हुए प्रदर्शनों को देखते हुए राज्य के सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया है. डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के एसपी, आईजी रेंज और एडीजी जोन को पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. होली और रमजान के बीच बढ़ी संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

पुलिस को सोशल मीडिया पर खास निगरानी रखने, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त तेज करने और ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं. किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं का तुरंत खंडन करें. एलआईयू के साथ थाना, सर्किल और जिला स्तर की पुलिस टीमों को सादे कपड़ों में सक्रिय रहने को कहा गया है.

जिलों के पुलिस अधिकारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों की जांच करने और 112 मुख्यालय को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने साफ कहा है कि होली और रमजान के दौरान हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *