Mon. Mar 2nd, 2026

कहां है ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की डेड बॉडी? आखिरी बार ट्रंप-नेतन्याहू ने देखा, तब से न खबर न तस्वीर

2026 03 01T122306Z 2128499761 RC2LVJAOO9T4 RTRMADP 3 IRAN CRISIS INDIA PROTEST 2026 03 14ecf60776cba

होमworld

कहां है ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की डेड बॉडी? आखिरी बार किसने देखा?

Last Updated:

Where is Khamenei Dead Body: खामेनेई की मौत को 50 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन न तो अब तक उनके शव की कोई तस्वीर सामने आई है और न ही उनके अंतिम संस्कार के बारे में कुछ बताया गया है. आखिरी बार उनके शव को डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के देखने की बात कही जा रही है. उस वक्त उनके शव को मलबे से खींचकर निकाला गया था.

कहां है ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की डेड बॉडी? आखिरी बार किसने देखा?Zoom

कहां है खामेनेई का शव?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद ईरान उनके उत्तराधिकारी की खोज में जुट गया है, कार्यकारी सर्वोच्च नेता का भी चुनाव हो गया, लेकिन एक सवाल जो उठ रहा है, वो यह कि इस वक्त खामेनेई का शव आखिर कहां है? ईरान से अब तक उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है. 28 फरवरी को एक हमले में इजराइल और अमेरिका ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी. खामेनेई की हत्या उनके सरकारी आवास में की गई, उसके बाद मातम चला लेकिन उनका शव नहीं दिखा.

खलीज टाइम्स के मुताबिक खामेनेई जब अपने आवास में रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख मोहम्मद पाकपूर और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी के साथ बैठक कर रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया. हमला इतना भीषण था कि खामेनेई की मौके पर ही मौत हो गई. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक स्ट्राइक के बाद खामेनेई के शव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया गया.

आखिरी वक्त में किस हाल में था खामेनेई का शव?

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक स्ट्राइक के बाद खामेनेई के शव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दिखाया गया. अखबार लिखता है- ‘खामेनेई का शव क्षत-विक्षत हो गया था, उनके शव को मलबे से खींचकर निकाला गया, जिसके बाद उनके शव की तस्वीर ली गई और उसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति को भेजा गया. शव की तस्वीर कैसे ली गई, इसके बारे में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी गई है.’

मोसाद के एजेंट्स ने वहीं छोड़ी डेड बॉडी

कान मीडिया के मुताबिक शुरुआत में मोसाद के एजेंट्स ने उनके शव को अपने कब्जे में लिया. उसका दस्तावेज तैयार किया और फिर शव को वहीं छोड़ दिया गया. खामेनेई के शव से जुड़े दस्तावेज इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन को भेजे गए. ईरान ने फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है और न ही कोई ज्यादा जानकारी दी है. सिर्फ घटना के बाद ईरान ने जो इंतकाम लिया है, वो पूरी दुनिया देख रही है.

अंतिम संस्कार को लेकर ईरान में सस्पेंस

आधिकारिक रूप से ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन 2 चर्चाएं जोरों पर हैं-

  1. पहली चर्चा यह है कि उनका अंतिम संस्कार तेहरान में किया जा सकता है. ईरान के पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी का अंतिम संस्कार भी तेहरान में ही किया गया था. उन्हें तेहरान के बेहश्त-ए जहरा कब्रिस्तान में दफनाया गया था.
  2. दूसरी चर्चा खामेनेई के होमटाउन मशहद में अंतिम संस्कार करने की है. मशहद में शिया धर्म के 8वें इमाम अली इब्न मूसा अल-रजा को भी दफनाया गया था. इसे ईरान में पवित्र स्थल माना जाता है. 2024 में खामेनेई के करीबी इब्राहिम रईसी को भी यहीं पर दफनाया गया था.

कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि जंग की समाप्ति के बाद ईरान खामेनेई का अंतिम संस्कार कर सकता है. हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह का अंतिम संस्कार भी उनके निधन के 5 महीने बाद किया गया था. इस अंतिम संस्कार में खुद खामेनेई शामिल हुए थे.

About the Author

authorimg

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *