असम में कांग्रेस ने मार ली बाजी, चुनाव ऐलान से पहले घोषित किए 42 कैंडिडेट
Last Updated:
कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. गौरव गोगोई जोरहाट से, देबब्रत सैकिया नजीरा से, मीरा बोरठाकुर गोस्वामी दिसपुर से लड़ेंगे.

गौरव गोगोई जोरहाट से चुनावी मैदान में होंगे.
नई दिल्ली/गुवाहाटी. कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची जारी कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा चयनित इस सूची में कई दिग्गज चेहरों को जगह दी गई है. इस सूची का सबसे महत्वपूर्ण नाम लोकसभा सांसद गौरव गोगोई का है, जिन्हें जोरहाट से उम्मीदवार बनाया गया है. इनके अलावा पार्टी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर अपने भरोसेमंद नेताओं को उतारा है.
पार्टी ने कई अनुभवी नेताओं को फिर से मौका दिया है. इतना ही नहीं, कई महिला उम्मीदवार भी इस बार मैदान में होंगी. कांग्रेस ने सभी जातियों, समुदायों से लोगों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है. दे
कौन कहां से लड़ेगा
देबब्रत सैकिया नजीरा से लड़ेंगे तो मीरा बोरठाकुर गोस्वामी दिसपुर से. महानंदा सरकार बरपेटा तो जकारिया अहमद करीमगंज नॉर्थ और प्रनति फुकन नाहरकटिया से मैदान में होंगी.
सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन
आरक्षित सीटें: अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए जोनाई से राज कुमार मेदक और बोकाजन से रतन इंग्ती जैसे उम्मीदवारों को चुना गया है. अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से जागीरोड से बुलबुल दास और राहा से उत्पल बनिया को टिकट दिया गया है.
महिला प्रतिनिधित्व: पहली सूची में नंदिता दास (हजो-सुआलकुची), पल्लबी सैकिया गोगोई (टीओके) और सुरुचि राय (राम कृष्ण नगर) जैसी महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
बराक घाटी और ऊपरी असम पर फोकस
पार्टी ने सिलचर से अभिजीत पॉल और पाथारकांडी से कार्तिक सेना सिन्हा को उतारकर बराक घाटी में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश की है. वहीं ऊपरी असम के चबुआ-लाहोवाल से प्रांजल घाटोवार और डुलियाजान से ध्रुबा गोगोई को जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी के सूत्रों के अनुसार, शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द ही दूसरे चरण में की जाएगी.
About the Author
Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें
