Tue. Mar 3rd, 2026

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा:बाइकों की आमने-सामने टक्कर, शिक्षक सहित दो की मौत और एक गंभीर, परिजनों में कोहराम – Two People Died In A Road Accident In Robertsganj Kotwali Area In Sonbhadra

accident demo e18c8cee24c9201a3967b3e5fad1b56f

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इंडियन आयल कॉरपोरेशन के नई बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार शिक्षक कुबेर प्रसाद (58) निवासी अईलकर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र नई बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बुलेट पर अनस राजा (21), नुमान (19)  और अमन निवासी कम्हारी थाना राबर्ट्सगंज सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कुबेर प्रसाद और अनस राजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नुमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों को पुलिस ने तत्काल अपने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल लोढ़ी भिजवाया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नई बाजार उपनिरीक्षक धर्म नारायण भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *