Wed. Mar 4th, 2026

होली पर फोन में पानी या रंग चला गया? ऐसे बचाएं अपना स्मार्टफोन – holi smartphone safety tips how to avoid water damage ttecm

69a83800e4559 holi smartphone damage 04473952

होली में रंग, पानी और मस्ती तो जरूरी है, लेकिन अगर आपका स्मार्टफोन भीग जाए तो मज़ा खराब हो सकता है. कई बार पानी या गीला रंग फोन के अंदर जाकर सर्किट को नुकसान पहुंचा देता है.

ऐसे में घबराने की जगह सही कदम उठाना जरूरी है. आइए जानते हैं कि होली पर अपने फोन को कैसे बचाएं और अगर पानी चला जाए तो क्या करें.

फोन में लिक्विड जाने से रोकें

सबसे पहले बचाव की बात. होली खेलने जा रहे हैं तो फोन को खुला जेब में न रखें. बेहतर है कि उसे वाटरप्रूफ पाउच या जिप लॉक बैग में रखें. आजकल बाजार में ऐसे कवर मिलते हैं जिनसे आप फोटो भी ले सकते हैं और फोन सुरक्षित भी रहता है. अगर ऐसा कवर नहीं है तो साधारण जिप लॉक बैग भी काम चला सकता है.

होली से पहले फोन के चार्जिंग पोर्ट, हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल पर हल्की टेप लगाई जा सकती है ताकि रंग और पानी सीधे अंदर न जाए. अगर आपके फोन में वाटर रेसिस्टेंट फीचर है तो भी लापरवाही न करें. यह फीचर हमेशा पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता.

फोन में पानी चला गया तो क्या करें?

अब मान लीजिए कि फोन में पानी चला गया. सबसे पहला काम है फोन को तुरंत बंद करना. गीले फोन को ऑन रखने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. अगर फोन चालू है तो पावर ऑफ करें. उसके बाद फोन का कवर, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें.

हेयर ड्रायर फोन पर यूज ना करें

फोन को बाहर से सूखे कपड़े से हल्के हाथ से पोंछें. उसे जोर से झटकें नहीं. हेयर ड्रायर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि तेज गर्म हवा अंदर के पार्ट्स को और नुकसान पहुंचा सकती है. फोन को किसी सूखी और हवादार जगह पर रख दें. कम से कम 24 से 48 घंटे तक उसे सूखने दें.

चावल में रखना कैसा होगा?

कई लोग फोन को चावल में रख देते हैं. लेकिन यह तरीका हमेशा सही नहीं माना जाता. चावल के छोटे कण पोर्ट में फंस सकते हैं. अगर आपके पास सिलिका जेल के छोटे पैकेट हों तो उन्हें एयर टाइट डिब्बे में फोन के साथ रख सकते हैं. ये नमी सोखने में मदद करते हैं.

ध्यान रखें कि फोन पूरी तरह सूखने से पहले उसे चार्ज पर न लगाएं. गीले फोन को चार्ज करना खतरनाक हो सकता है. अगर सूखने के बाद भी स्क्रीन, आवाज या नेटवर्क में दिक्कत आ रही है तो सर्विस सेंटर पर दिखाना बेहतर है. अंदर थोड़ी नमी भी बाद में बड़ी समस्या बन सकती है.

होली खुशियों का त्योहार है. थोड़ा सा ध्यान रखकर आप अपने फोन को नुकसान से बचा सकते हैं. रंगों के साथ खेलिए, लेकिन अपने गैजेट्स को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *