Thu. Mar 5th, 2026

 कीवी टीम ने दूसरी बार कटाया अफ्रीका का फाइनल टिकट – realtimes

uitygh

T20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में बुरी तरह हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह न्यूजीलैंड की टीम दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही। इससे पहले कीवी टीम 2021 में T20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में पहुंची थी। हालांकि, तब टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब कीवी टीम के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है।

फिन एलन ने खेली ऐतिहासिक पारी
न्यूजीलैंड को फाइनल का टिकट दिलाने में सलामी बल्लेबाज फिन एलन का अहम योगदान रहा। एलन ने तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने महज 33 गेंदों पर सेंचुरी लगाई और अपनी टीम को महज 12.5 ओवर में जीत दिला दी। फिन एलन ने अपनी रिकॉर्ड शतकीय पारी में 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ड ने 58 रनों की पारी खेली। 

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम की पारी उतार-चढ़ाव से भरी रही, लेकिन आखिर में मार्को येनसन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर स्कोर 150 के पार पहुंचने में सफल रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और शुरुआत में उसका फैसला सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका ने सिर्फ 12 रन पर ही क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन के विकेट गंवा दिए। शुरुआती झटकों से टीम दबाव में आ गई।

कप्तान एडन मारक्रम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की। हालांकि, 55 के स्कोर पर मारक्रम 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके तुरंत बाद डेविड मिलर और ब्रेविस भी पवेलियन लौट गए और 77 रन तक टीम के पांच विकेट गिर चुके थे। उस समय लग रहा था कि स्कोर 130 तक पहुंचना भी मुश्किल होगा।

येनसन ने जड़ा अर्धशतक
इस मुश्किल घड़ी में ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येनसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर पारी को नई जान दी और स्कोर 150 के करीब पहुंचा दिया। लॉकी फर्ग्यूसन ने स्टब्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्टब्स ने 29 रन बनाए। लगातार गिरते विकेटों के बावजूद मार्को येनसन एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने महज 30 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन ठोके। उनकी इसी आक्रामक पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका 8 विकेट पर 169 रन बनाने में सफल रही।

कीवी टीम की ओर से रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट झटके। कोल मकौंकी ने 1 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और जिम्मी नीशम को 1-1 सफलता मिली।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *